भाग्यशाली लड़कियों के शरीर पर ही होते हैं ये 8 निशान

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2020 - 10:04 AM (IST)

वैसे तो हर लड़की सौभाग्यशाली और लक्ष्मी का रूप होती हैं लेकिन समुद्रशास्त्र में शरीर पर कुछ खास निशानों वाली लड़कियों को भाग्यशाली माना गया है। ऐसा माना जाता है कि ऐसी लड़कियों से शादी करने वाली पुरूष हमेशा खुश रहते हैं। साथ ही यह घर परिवार का नाम भी रोशन करती हैं। चलिए आज हम आपको लड़कियों के कुछ शारीरिक निशानियां बताते हैं, जिनसे आप पता लगा सकते हैं कि वो आपके और परिवार वालों के लिए लकी हैं।

 

नाक पर तिल भाग्य की निशानी 

जिन लड़कियों के नाक के आसपास तिल होता है, वो सभी सुखों को प्राप्त करने वाली होती है। ये तिल का निशान धन सम्पन्न जीवन की निशानी माना जाता हैं।

PunjabKesari

तलवों पर चक्र या शंख

कुछ लड़कियों के पैरों के तलवे के नीचे कमल, चक्र और शंख का चिन्ह बना होता हैं। हालांकि ऐसा बहुत लड़कियों के साथ होता है लेकिन इन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। इसके अलावा ऐसी लड़किया घर परिवार का नाम भी खूब रोशन करती हैं।

नाभि के नीचे तिल या मस्सा

समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की नाभि के नीचे तिल या मस्सा होता है वह घर परिवार के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती है। साथ ही महिलाओं की नाभि के नीचे तिल या मस्सा होना सुख, संपन्नता का प्रतीक है।

माथे पर तिल

जिस महिला के माथे के बीचो-बीच तिल होता है वह बहुत ही सौभाग्यशाली होती है। साथ ही ऐसी महिलाओं से शादी करने वाले पुरूष भी जिंदगीभर खुश रहते हैं।

त्रिकोण का निशान

जिन लड़कियों के पैरों के तलवे पर त्रिकोण का निशान होता है, वो काफी बुद्धिमान और सूझ-बूझ वाली होती हैं। वे अपनी समझ ना सिर्फ परिवार को खुशहाल रखती हैं बल्कि मुश्किल हालात में भी उनकी मदद करती हैं।

PunjabKesari

बाएं गाल पर तिल

जिस महिला के बाएं गाल पर तिल होता है, वो खाने की बहुत शौकीन होती है और हर तरह के व्यंजन का लुत्फ उठाती है। साथ ही वह बहुत अच्छी कुक भी होती है, जिसकी वजह से उसका परिवार उससे खुश रहता है।

शरीर पर तिल

जिस महिला की देह के बाएं हिस्से पर ज्यादा तिल या मस्से होते हैं, वो अपने परिवार के लिए लकी साबित होती है। ऐसी लड़कियां अपने पति को खुश रखना भी बखूबी जानती हैं।

भौहों के बीच

भौहों के बीच मस्से या त‌िल का होना सौभाग्यशाली और समझदार महिलाओं की निशानी है। इनके इन गुणों के कारण परिवार को भी लाभ होता है और इनसे पूरा परिवार भी खुश रहता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static