ये हैं भारत की 5 रहस्यमयी जगहें

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2017 - 06:19 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल):  रहस्मयी जगहों का दुनिया में कोई कमी नहीं है। कई बार तो इन रहस्यों के बारे में सुन कर हैरानी होती है। हमारा देश भी इस मामले में किसी से कम नहीं है। यहां पर भी बहुत सी ऐसी जगह हैं जो आश्चर्य से भरी पड़ी हैं। कहीं पर सांपों को बसेरा तो कहीं पर खोपड़ी की झील। ऐसी और भी बहुत-सी दिलचस्प जगहे हैं जो रहस्यपूर्ण है। 

1. कोबरा गांव
महाराष्ट्र काे सोलापुर जिले में बसा हुआ शेतपाल गांव रहस्यमयी है। यहां पर हर तरफ सांपों का बसेरा है। यहां पर सांप खुलेआम घूमते हैं और लोगों को कुछ कहते भी नहीं। घरों में भी सांप घूमते रहते हैं। 

2. पक्षीयों का समूहिक सुसाइड
असम में सितंबर और अक्टूबर महीने में जटिंहा नाम की जगह पर पक्षी सामूहिक रूप से सुसाइड करते हैं। पक्षी इतनी तेजी से उड़ते हुए आते हैं और पेड़ों से टकरा जाते हैं,जिससे उनकी मौत हो जाती है। 

3. गांव में पैदा होते हैं जुड़वा बच्चे
देश में एक गांव ज्यादातर जुड़वा बच्चे ही पैदा होते हैं। इस गांव को ट्विन टाउन के नाम से भी जाना जाता है। 2000 लोगों की आबादी वाले इस गांव में 350 से भी ज्यादा जुड़वा हैं। 

4. हिलता खंबा
आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी गांव में स्थित खंबे हमेशा हिलते रहते हैं। इसके बावजूद यहां पर किसी भी तरह की कोई दुर्घटना नहीं घटी। 

5. खोपड़ी की झील
खोपड़ी की झील यानि रूपकुंड लेक आजतक रहस्य बनी हुई है। यहां पर 600 से भी ज्यादा इंसानी खोपडियां मिल चुकी हैं। यह झील उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static