यह है दुनिया का सबसे मोटा बच्चा, जीने के लिए छोड़ना पड़ेगा खाना

punjabkesari.in Sunday, Apr 15, 2018 - 05:18 PM (IST)

आजकल 10 में से 7 लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। मोटा बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। कुछ लोगों का वजन गलत खान-पान के कारण बढ़ता है और वहीं कुछ लोग एेसे भी होते हैं जो किसी बीमारी के कारण मोटे होते हैं। वह मोटापे की चपेट में इस कदर फस जाते हैं कि उसे कभी बाहर ही नहीं निकल पाते। मोटापे की एेसी ही परेशानी से जूझ रहा है दुनिया का सबसे मोटा बच्चा।  

 

PunjabKesari


इंडोनेशिया में रहने वाले आर्या का वजन इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि वह जल्दी ही मर भी सकता है। महज 10 साल की उम्र में उसका वजन 192 किलोग्राम है। उसका वजन अचानक ही इतना बढ़ गया। अपने मोटापे के कारण वह चल चल-फिर भी नहीं सकता। यही कारण है कि उसको अपना स्कूल जाना भी बंद करना पड़ा।

 

PunjabKesari


192 किलोग्राम आर्या के साइज के कपड़े ढूंढना भी मुश्किल होता है। वह सर्फि सारोंग (दक्षिण पूर्व एशिया में कमर पर पहना जाने वाला वस्त्र) ही पहन सकता है।

 

PunjabKesari


आर्या को बहुत ज्यादा भूख लगती है। वह दिन में पांच बार खाना खाता है। उसको खाने में चावल, मछली, बीफ, वेजिटेबल सूप चाहिए। इतने खाने में तो 2 लोगों का पेट आराम से भर सकता है। अब उसके माता-पिता ने आर्या की डाइट कम करने का फैसला लिया है। वह इस बात से डरे हुए है कि कहीं वजन बढ़ने से उसकी मोत न हो जाए।


PunjabKesari

उसकी मां रोकाया सोमंत्री ने कहा, 'उसका वजन तेजी से बढ़ रहा है। हमें डर लग रहा कि है उसे कुछ हो ना जाए, इसलिए अब हम उसे कम खाना खाने के लिए देंगे।'

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static