ब्लाउज छोड़ बैकलेस आंगी का क्रेज: पुराने फैशन का नया रूप, आप भी करें ट्राई

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 01:03 PM (IST)

 नारी डेस्क: साड़ी और लहंगे को हमेशा से ब्लाउज के साथ पहना जाता रहा है, लेकिन अब फैशन इंडस्ट्री में पुराने दौर के परिधान ‘आंगी’ का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इसे महिलाएं साड़ी और लहंगे के साथ स्टाइल कर रही हैं और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इसे ग्लैमरस लुक देने के लिए पसंद कर रही हैं। आइए जानते हैं कि आंगी क्या है, इसका इतिहास क्या है और इसे कैसे स्टाइल किया जा सकता है।

 आंगी क्या है?

आंगी पारंपरिक भारतीय पहनावे का हिस्सा है। यह आमतौर पर बैकलेस या डीप बैक डिज़ाइन में होती है और इसे डोरियों से बांधकर शरीर पर फिट किया जाता है। राजस्थान और गुजरात में आंगी प्रचलित है और अक्सर इसे गोटा पट्टी या सजावटी काम से खूबसूरत बनाया जाता है। इसे साड़ी या लहंगे के साथ पहना जाता है और यह ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक देती है।

PunjabKesari

 आंगी का इतिहास

आंगी का इतिहास बहुत पुराना है। प्राचीन भारत में महिलाएं साड़ी के साथ ब्लाउज नहीं पहनती थीं, बल्कि कपड़े के टुकड़ों या आंगिया को लपेटकर पहनती थीं। बाद में अंगरखा शैली ने लोकप्रियता पाई और फिटेड टॉप्स, जो सामने या साइड में डोरी से बंधते थे, विकसित हुए। इसी से आधुनिक आंगी का बेसिक फॉर्म आया।

 ब्लाउज और आंगी में अंतर

ब्लाउज: पारंपरिक ब्लाउज पूरी कवरिंग देता है और पीछे से बंद होता है। यह फॉर्मल और सिंपल लुक देता है।

आंगी: बैक हिस्सा डीप नेक या बैकलेस होता है और डोरियों से बांधा जाता है। यह अधिक ट्रेडिशनल, बोल्ड और स्टाइलिश लुक देती है। इस तरह, आंगी और ब्लाउज दोनों अलग-अलग फैशन स्टाइल को रिप्रेजेंट करते हैं।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  ‘धुरंधर’ की ‘रहमान डकैत’ की बेगम सौम्या टंडन का ग्लैमरस अवतार, सेक्विन ड्रेस में दिखाया कातिलाना लुक

 साड़ी के साथ स्टाइल कैसे करें

आंगी ब्लाउज अपने आप ही आकर्षक होता है, इसलिए इसे प्लेन या लाइटवेट साड़ी के साथ स्टाइल करना बेहतर रहता है। अगर साड़ी पर गोल्डन लेस या गोटा पट्टी का काम है, तो आंगी और भी खूबसूरत दिखती है। उदाहरण के लिए, मौनी रॉय ने सेक्विन और सुनहरी लेस वाली साड़ी के साथ पिंक आंगी पहनी थी, जिसमें गोटा पट्टी और सितारों का काम था। आंगी के बैक पर डोरी से नॉट बांधा गया और उनके झुमके लुक को एलिवेट कर रहे थे।

ड्यूल शेड आंगी

ड्यूल शेड आंगी भी अब फैशन में शामिल हो रही है। उदाहरण के लिए, नमिता थावर ने मस्टर्ड ब्राउनिश शेड वाली साड़ी के साथ ड्यूल शेड आंगी पहनी। ब्लू और पिंक का कंट्रास्ट, गोल्डन चूड़ियां और स्टड इयररिंग्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे थे।

लहंगे के साथ आंगी

लहंगे के साथ आंगी का कॉम्बिनेशन शादी या इवेंट्स में बेहद हिट रहता है। सबा आजाद ने क्रीम और गोल्ड शेड लहंगे के साथ रेड आंगी स्टाइल किया। सुनहरे गोटे, सितारे और लाइटवेट दुपट्टा बैक से कैरी करने से पूरा लुक ग्लैमरस लग रहा था। नेकलेस, मांग टीका, इयररिंग्स और चूड़ियां इसे वेडिंग रेडी बना रहे थे।

PunjabKesari

सोनम बाजवा का लुक भी स्टनिंग था, जहां आंगी पर सेक्विन फ्लोरल पैटर्न था और स्लीव्स के बॉर्डर को सुनहरी लेस से सजाया गया। पर्पल लहंगा और हैवी जूलरी ने लुक को कम्पलीट किया।

आंगी ब्लाउज अब सिर्फ फैशन का हिस्सा नहीं, बल्कि पुरानी विरासत का नया क्रेज बन चुका है। यह पारंपरिक और मॉडर्न फैशन का बेहतरीन फ्यूजन है। महिलाएं इसे साड़ी और लहंगे के साथ पहनकर अपने लुक को ग्लैमरस और स्टाइलिश बना रही हैं। अगर आप भी फैशन में नया और ट्रेडिशनल दोनों चाहते हैं, तो आंगी ट्राई करना बिल्कुल सही रहेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static