इस जगह होगी प्रियंका की शादी और शामिल होंगे ये मेहमान!

punjabkesari.in Wednesday, Oct 31, 2018 - 11:06 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी इस समय 'टॉक ऑफ द टाउन' बनी हुई है। हाल ही में टिफनी के न्यूयॉर्क स्टोर के ब्लू बॉक्स कैफे में प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल शावर हुआ। इस मौके पर प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। प्रियंका के ब्राइडल शावर के बाद मीडिया में लगातार खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने में वाली हैं। इतना ही नहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस शाही शादी में सलमान खान भी शामिल होंगे। 

PunjabKesari

30 नवंबर से 2 दिसंबर तक होगी प्रियंका की शादी
मीडिया में आई खबरों की मानें तो यह शादी जोधपुर में होगी। प्रियंका और निक की शादी की रस्में 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेंगी। यह शादी बेहद शानदार होगी।

PunjabKesari
शादी में शामिल होंगे ये गेस्ट
प्रियंका की शादी की गेस्ट लिस्ट में सबसे बड़ा नाम सलमान खान का है। इसके अलावा इस शादी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर शामिल हो सकते हैं। 

PunjabKesari
नवंबर में दिए जाएंगे इनविटेशन कार्ड
खबरों के अनुसार गेस्ट लिस्ट में 1500-2000 लोग शामिल हो सकते हैं। वेड‍िंग इनविटेशन नवंबर के मध्य में भेजे जाएंगे। आपको बता दें, निक की तरफ से 100 मेहमानों को न्योता दिया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Related News

static