Homemade Peanut Butter

punjabkesari.in Thursday, Nov 16, 2017 - 12:02 PM (IST)

एेसे बहुत से लाेग हैं, जाे अपनी डाइट में पीनट बटर का जरूर इसेतेमाल करते हैं। लेकिन अब बाजार से खरीदने की बजाय अाप इसे घर पर अपने टेस्ट के हिसाब से बना सकते हैं। यह बनाने में बेहद अासान है। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
मूंगफली - 400 ग्राम
नमक - स्वाद के लिए (वैकल्पिक)
शहद - 65 मिलीलीटर
मूंगफली का तेल - 65 मिलीलीटर
ब्रैड स्लाइस - जरूरत अनुसार 

विधिः-
1. मध्यम अांच पर एक पैन रखें और उसमें 400 ग्राम मूंगफली डालकर सुनहरा भूरा हाेने तक भूनें।
2. अगर आप चाहे ताे मूंगफली काे भूनते समय उसमें नमक भी डाल सकते हैं, यह अापके स्वाद पर निर्भर करता है। अाप चाहे ताे नमक न भी डालें।
3. इसके बाद इसे ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
4. जब मूंगफली अच्छे से ब्लेंड हाे जाएं, ताे ब्लेंडर में साथ ही 65 मिलीलीटर शहद, 65 मिलीलीटर मूंगफली का तेल डालकर दाेबारा ब्लेंड करें और स्मूथ मिश्रण तैयार कर लें।
5. अब इस मिश्रण काे किसी बर्तन या डिब्बे में निकाल लें।
6. अापका पीनट बटर तैयार है। अाप इसे तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर बाद में इस्तेमाल करने के लिए रैफ्रिजरेटर में स्टाेर कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static