दुबलेपन की समस्या को कुछ ही दिनों में दूर कर देंगे ये आहार

punjabkesari.in Wednesday, Jan 10, 2018 - 02:58 PM (IST)

दुबला पतला शरीर : ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन और मोटापे की समस्या से परेशान रहते हैं। इसकी पीछे का कारण जरूरत से ज्यादा खाना,शरीर में जमा फैट या फिर व्यायाम का न करना भी हो सकता है। वहीं कुछ लोग एेसे भी हैं, जो अपने दुबले-पतले शरीर के वजह से चिंता में डूबे रहते हैं। उनका वजन कम होने के पीछे हार्मोन अंसतुलन, कब्ज रहना, पेट में कीड़े, डायबिटीज, मानसिक चिंता, ज्यादा व्यायाम करना, थायराइड की समस्या या जैनेटिक आदि कारण भी हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा पतलापन कई बार दूसरे लोगों के सामने शर्मिदगी भी पैदा करता है। अपना वजन बढ़ाने के लिए एेसे लोग न जाने कौन-कौन से उपाय भी करते हैं। इसके बावजूद भी उनका वजन नहीं बढ़ता। आपको भी इसी कारण दूसरे लोगों के बीच शर्मिंदा होना पड़ता है तो आज हम दुबले- पतले होने के लक्षण और कुछ खास तरह के आहारों के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपको मदद मिल सकती है।  

दुबले- पतले शरीर के लक्षण


1. शरीर हड्डियों का ढांचा लगना
2. त्वचा रूखी और बेजान नजर आना
3. कब्ज रहना
4. जल्दी थक जाना
5. चिड़चिड़ापन
6. जल्दी थकावट होना

 

दुबलेपन को दूर करने के लिए खाएं ये आहार

साबुत अनाज 

PunjabKesari
दुबले- पतले लोग साबुत अनाज का सेवन करें। गेहूं, ज्वार बाजरा, मक्की, जौ, ओट्स, पास्ता खाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। साबूत अनाज में पिसे हुए अनाज से ज्यादा कैलरी और विटामिन होते है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करते हैं।

 प्रोटीन
दूध, चीज, मूंगफली,बटर, खजूर, दालें और बींस में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है रोजाना इनका सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति रोजाना इनका सेवन करें।

आलू
आलू में कार्बोहाइड्रेट्स और शुगर की काफी मात्रा होती है। आलू को उबाल कर, ग्रिल्ड या फिर सैंडविच बना कर खा सकते हैं। रोजाना आलू खाने से कुछ ही दिनों में वजन बढ़ने लगेगा।

 केला या आम 
रोजाना कम से कम 2 केलों को खाएं। योगा करने या एक्सरसाइज करने के बाद केले के साथ दूध पीना फायदेमंद होता है। अगर केला खाना पंसद न हो तो आम भी खा सकते हैं।

बादाम

PunjabKesari
बादाम में विटामिन, आयरन, फॉस्फोरस और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। बादाम शरीर को स्वस्थ बनाने के साथ ही सुंदरता हो भी बढ़ाता है। रात को 3- 4 बादाम भिगों के लिए रखें। सुबह खाली पेट इनका सेवन करें।

 मूंगफली 
मूंगफली में कैलरी और वसा की मात्रा अधिक पाई जाती है। मुंगफली को लंच और डिनर के बाद कभी खा सकते हैं। रोजाना इनका सेवन करने से धीरे- धीरे शरीर की कमजोरी दूर होने लगेगी।

 अखरोट 
अखरोट कैलोरी की उच्च मात्रा होती है जो शरीर को स्वस्थ रखता है। नियमित रूप से यदि 20 ग्राम अखरोट खाने से वजन बढने लगेगा।

 नारियल का दूध

PunjabKesari
नारियल सुंदरता को बढ़ाने के साथ ही शरीर को स्वस्थ रखता है। नारियल के दूध में भोजन पका कर खाने से शरीर में कैलरी की मात्रा बढ़़ने लगेगी। रोजाना नारियल पानी, और नारियल से बनी चीजों को सेवन करने से कुछ ही दिनो में वजन बढ़ने लगता है।

 

वजन बढ़ाने के आयुर्वेदिक ढ़ग

1. अश्वगंधा
रोजाना 1 चम्मच अश्वगंधा के पाउडर को गाय के दूध के साथ खाएं। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है। प्रतिदिन अश्वगंधा का सेवन करने से कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा।

 

2. शतावरी
अकसर प्रैग्नेंसी के समय कुछ महिलाओं का वजन कम हो जाता है एेसे में शतावरी का सेवन करना फायदेमंद होता है। दुबले पतले लोगों को रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।

 

एक्सरसाइज करें

PunjabKesari
कई बार गलत तरीके से एक्सरसाइज करने से भी वजन नहीं बढ पाता। वजन बढ़ाने के लिए सही तरीके से योग या फिर कसरत करें। रोजाना 2 वक्त कसरत करने से फायदा मिलेगा। खाया- पिया लगना शुरू हो जाएगा। जरूरत से ज्यादा कसरत करना भी खतरनाक हो सकता है। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static