6 दिन बाद भी नहीं हुआ करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का अंतिम संस्कार
punjabkesari.in Wednesday, Jun 18, 2025 - 04:19 PM (IST)

नारी डेस्क: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। लेकिन अब 6 दिन बीत जाने के बाद भी संजय कपूर का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है, जिससे कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।
संजय कपूर का निधन कैसे हुआ?
संजय कपूर इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और वे नीचे गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए। एक्टर-साहित्यकार सुहेल सेठ के मुताबिक, संजय ने खेल के दौरान गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी, जो उनके गले में फंस गई थी। इससे गले में जलन हुई और घबराहट के कारण उन्हें हार्ट अटैक आया।
अंतिम संस्कार में देरी की वजह क्या है?
संजय के अंतिम संस्कार में देरी की सबसे बड़ी वजह उनकी अमेरिकी नागरिकता बताई जा रही है। कानूनी अड़चनें और डॉक्युमेंटेशन के कारण उनका पार्थिव शरीर भारत लाने में विलंब हो रहा है। इसके चलते परिवार की ओर से अंतिम संस्कार के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: दो दिन की बारिश में गुजरात के 11 डैम हाई अलर्ट पर, 18 लोगों की मौत
पत्नी प्रिया सचदेव की रहस्यमय चुप्पी
संजय की पत्नी प्रिया सचदेव भी सोशल मीडिया से पूरी तरह गायब हैं। उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया है और न तो अपनी पति की मौत पर कोई प्रतिक्रिया दी है, न ही अंतिम संस्कार को लेकर कोई जानकारी साझा की है। उनका भारत में मौजूद होने या कहीं और होने की भी पुष्टि नहीं हुई है।
फैन्स और लोगों में सवाल
संजय कपूर के अंतिम संस्कार को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी न मिलने की वजह से लोग कई सवाल उठा रहे हैं। क्या उनका अंतिम संस्कार भारत के बजाय लंदन में कर दिया गया होगा? या फिर पारिवारिक कारणों से इसे लेकर चुप्पी साधी जा रही है?
संजय कपूर के निधन के बाद परिवार और करीबी लोगों की चुप्पी ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में कोई आधिकारिक घोषणा होगी और उनके चाहने वालों को अंतिम विदाई देने का मौका मिलेगा। फिलहाल, फैन्स और इंडस्ट्री में शोक का माहौल बना हुआ है।