नाश्ते में बनाएं टेस्टी-टेस्टी आमलेट सैंडविच

punjabkesari.in Saturday, Oct 28, 2017 - 12:40 PM (IST)

अधिकतर लोग सुबह के नाश्ते में अंडा या अंडे से बनी काेई चीज़ खाना पसंद करते हैं। इसलिए आज हम आपको ब्रेड आमलेट बनाने की विधि बताने जा रहे है। जाे खाने में टेस्टी भी है और अंडे खाने के शाैकीन लाेगाें काे बेहद पसंद भी अाएगा। ताे अाई जानते हैं इसे बनाने की विधिः-

सामग्रीः-
अंडा - 2
शिमला मिर्च - 4 चम्मच
हरी मिर्च - 2
नमक - 1/2 छाेटा चम्मच
काली मिर्च - 1/2 छाेटा चम्मच
तेल - 1 बड़ा चम्मच
ब्रेड स्लाइस - अावश्यकतानुसार
कैचअप - अावश्यकतानुसार
पनीर स्लाइस - अावश्यकतानुसार
मक्खन - अावश्यकतानुसार

विधिः-
1. एक बाउल में 2 अंडें तोड़कर डालें। फिर इसमें 4 चम्मच शिमला मिर्च, 2 हरी मिर्च, 1/2 छाेटा चम्मच नमक, 1/2 छाेटा चम्मच काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. मध्यम अांच पर एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद अंडे के मिश्रण काे इसमें डालकर फैलाएं।
3. इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह दोनों साइड्स से सुनहरा भूरा न दिखन लगे। अब चाकू की सहायता से इसे समान भाग में काट लें। 
4. अब एक ब्रैड स्लाइस लें और उस पर अावश्यकतानुसार कैचअप लगाएं।
5. इसके बाद इस पर आमलेट और पनीर स्लाइस रखकर दूसरी ब्रैड स्लाइस के साथ कवर कर दें।
6. फिर मध्यम अांच पर एक पैन रखें और इस पर थाेड़ा सा मक्खन लगाकर गर्म करें। उस पर तैयार की गई ब्रैड स्लाइस काे रखकर दाेनाें साइड्स से सुनहरा भूरा हाेने तक सेक लें। 
7. अापका आमलेट सैंडविच तैयार है। इसे सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static