इन गर्मियों बच्चों को खिलाएं Fruit with Yoghurt

punjabkesari.in Friday, May 12, 2017 - 04:53 PM (IST)

पंजाब केसरी (जायका) : गर्मी के मौसम में कुछ ठंडा खाने का मन करता है। ऐसे में बच्चों के लिए कुछ हैल्दी और टेस्टी बनाया जा सकता है। बच्चे अक्सर फल खाने में आनाकानी करते हैं। इसके लिए उन्हें अलग स्टाइल में फलों को सर्व करें। आइए जानिए फल और दही का इस्तेमाल करके कौन सी स्वादिष्ट रैसिपी बनाई जा सकती है।

सामग्री
- 200 ग्राम दही
- 40 मिली शहद
-  तरबूज
-  खरबूजा
-  सेब
-  पपीता
-  अंगूर
-  आलूबुखारा
-  केला
- 5 ग्राम पुदीने की पत्तियां
- 15 मिली मेपल सिरप (Maple syrup)
- 30 ग्राम सील के बीज (Amaranth popped)
- 10 ग्राम अलसी के भूने हुए बीज
- 30 ग्राम कॉर्न फलेक्स
- 30 ग्राम कुरमुरे
- 5 ग्राम तुलसी के पत्ते
- 2 लाल मिर्च

 विधि
1. ग्रेनोला बनाने के लिए शहद और मेपल सिरप को गर्म करें और उसमें सील, अलसी के बीज, कॉर्न फलेक्स, कुरमुरा, कटी हुई तुलसी की पत्तियां और लाल मिर्च काट कर मिलाएं। 

2. अब इसे अच्छी तरह मिक्स करें और एक आयाताकार स्टील की प्लेट में डाल लें। ठंडा होने के बाद इसे चोरस पीस में काट कर रखें।

3. एक कटोरे में दही को अच्छे से फैंट कर उसमें बचा हुआ शहद मिलाएं और 30 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।

4. सभी फलों को एक समान आकार में काट कर अलग-अलग गिलास या कांच के सर्विंग बाउल में डालें और सभी गिलास में 1 चम्मच फैंटा हुआ दही मिलाएं।

5. सर्व करने से पहले ऊपर से ग्रैनोला और पुदीने से गार्निश करें और ठंडा-ठंडा परोसें।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static