मीठे में खाएं Raspberry Greek Yogurt Popsicles

punjabkesari.in Wednesday, Jul 05, 2017 - 03:10 PM (IST)

पंजाब केसरी (जायका) : फल खाना बच्चों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है लेकिन ज्यादातर बच्चे फल खाने में आनाकानी करते हैं। एेसे में उन्हें कुछ अलग बना कर दें जैसे रसबेरी पॉप्सिकल्स। यह खाने में बहुत स्वाद होती हैं और बच्चों की सेहत पर भी कोई नुकसान नहीं करती। आइए जाने आप घर पर कैसे पाॅप्सिकल्स बना सकती हैं।


सामग्री
2 कप वेनीला ग्रीक योगर्ट
1 कप फ्रैश रसबेरी
1-2 चम्मच शहद
पॉप्सिकल्स मोल्ड 

 

विधि
1. पहले दही,शहद और रसबेरी को ब्लैंडर में एक साथ ब्लेंड करें।
2. फिर इस मिश्रण को पॉपसिकल मोल्ड में डालें।
3. इसे 4 घंटे के लिए फ्रीज कर लें और जम जाने पर इसका मजा लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static