बच्चों को पार्टी में खिलाएं Deadpool Cake Pops

punjabkesari.in Thursday, May 10, 2018 - 01:31 PM (IST)

पेस्टी, केक तो सभी के फेवरट् होते हैं। खास करके बच्चों को स्पैशल अलग-अलग डिजाइन में तैयार केक ज्यादा पसंद आते है। अगर आप घर में बच्चों के लिए किटी पार्टी करने वाली है तो आप उन्हें डेडपूल के जैसा Cake Pops बना कर खिलाएं। यह उन्हें और उनके दोस्तों को बहुत पसंद आएंगे। आइए जानिए इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री
मक्खन- 100 ग्राम
आइसिंग शूगर- 200 ग्राम
वेनीला एक्सट्रेक्ट- 1 टीस्पून
दूध - 2 टेबलस्पून
केक बेस- 600 ग्राम
फनफेटी (Funfetti)- 220 ग्राम
रेड फोंडेंट 
ब्लैक फोंडेंट
व्हाइट फोंडेंट
पॉपस्टीक Popstick
एडिबल ग्लू

विधि
1. सबसे पहले बाऊल में 100 ग्राम मक्खन, 200 ग्राम आइसिंग शूगर, 1 टीस्पून वेनिला एक्सट्रेक्ट और 2 टेबलस्पून दूध डाल कर ब्लेंड करें।
2. दूसरे बाऊल में 600 ग्राम केक बेस डाल कर हाथों से बारीक पीस कर तोड़ के चूरा कर लें।
3. अब इसमें ब्लेंड किया मिश्रण और  220 ग्राम फनफेटी डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं।
4. फिर इसमें से एक स्कूप मिश्रण लेकर गेंद की तरह गोल करें और बाकी मिश्रण को भी इसी तरह गोल करके केक पॉप्स तैयार कर लें।
5. अब इसे को ट्रे पर टिकाएं और फ्रिज में रख कर 5 से 10 मिनट तक ठंडा करें।
6. रेड फोंडेंट लेकर इस पर अरारोट छिड़के और बेलन के साथ बेल लें। 
7. फिर तैयार किए हुए केक पॉप्स को रेड फोंडेंट शीट के साथ रोल करें और फिर इसमें पॉपस्टीक लगाएं। 
8. आंखे तैयार करने के लिए ब्लैक और व्हाइट फोंडेंट लें।
9. ब्लैक फोंडेंट को बेल कर गोल आकार में काट लें। फिर इसके बीच से पतली पट्टी काट कर निकाल लें और फिर दोनों आधे सर्कल से दो-दो छोटे सेगमेंट निकाल लें। (वीडियो देखें)
10. अब व्हाइट फोंडेंट का छोटा-सा टुकड़ा लें और इसे छोटी बाल के साथ दबा कर फैलाएं। फिर इसे काट कर आधा कर लें। ये आंखें हैं।
11. इसे ब्लैक फोंडेंट पर चिपकाने के लिए इस पर एडिबल ग्लू लगाएं और धीरे से चिपकाएं।
12. अब ब्लैक फोंडेंट के पीछे एडिबल ग्लू लगाएं और इसे धीरे से केक पॉप पर चिपका कर हल्का-हल्का दबाएं। इसे पूरी तरह सूखने दें।
13. Deadpool Cake Pops बन कर तैयार है। अब इसे सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static