नॉनवेज खाते हैं, ताे घऱ पर बनाएं Crispy Chicken Burger

punjabkesari.in Saturday, Oct 14, 2017 - 02:12 PM (IST)

बाहर से ताे अापने कई बार बर्गर खाया हाेगा, क्याें न इस बार घर पर इसे बनाया जाए। अगर अाप भी नॉनवेज खाने के शाैकीन हैं, ताे घर पर बनाएं Crispy Chicken Burger। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-

सामग्रीः-
(चिकन मारीनेड के लिए)
चिकन ब्रेस्ट - 2
सिरका - 2 छाेटे चम्मच
सरसों की पेस्ट - 1 छाेटा चम्मच
लहसुन पाऊडर - 1 छाेटा चम्मच
सफेद कालीमिर्च का पाऊडर - 1/2 छाेटा चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 छाेटा चम्मच
वॉर्स्टरशायर सॉस - 1 छाेटा चम्मच
नमक - 1 छाेटा चम्मच

(अाटे का मिश्रण बनाने के लिए)
मैदा - 250 ग्राम
लाल मिर्च - 1 छाेटा चम्मच
काली मिर्च - 1/2 छाेटा चम्मच
लहसुन पाऊडर - 1/2 छाेटा चम्मच
नमक - 1 छाेटा चम्मच
मक्की का आटा - 30 ग्राम
चावल का आटा - 45 ग्राम
अंडे - 2
दूध - 110 मिलीलीटर

(मेयो सॉस के लिए)
चिली गार्लिक सॉस - छाेटा डेढ़ चम्मच
सरसों का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
मेयोनेज़ - 100 ग्राम

(बर्गर काे तैयार करने के लिए)
बर्गर बन्स
मेयोनेज़ - स्वादानुसार
सलाद पत्ता(Lettuce) - स्वादानुसार
चीज़ स्लाइसेस - स्वादानुसार

विधिः-
(चिकन मारीनेड के लिए)

1) 2 चिकन ब्रेस्ट लें और उसे लकड़ी की किसी चीज़ से सभी तरफ से दबाएं।
2) एक कटोरी में 2 चम्मच सिरका, 1 चम्मच सरसों का पेस्ट, 1 चम्मच लहसुन पाऊडर, 1/2 सफेद कालीमिर्च का पाऊडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच वॉर्स्टरशायर सॉस, 1 चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
3) अब इसमें चिकन ब्रेस्ट डालकर मिक्स करें। ताकि सारा मिश्रण उस पर लग जाए।
4) फिर इसे 30 से 45 मिनट तक के लिए रख दें। 

(अाटे का मिश्रण बनाने के लिए)
1) एक बाउल में अंडे और दूध को छोड़कर सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
2) एक अन्य बर्तन में 2 अंडे डालकर उन्हें अच्छी तरह से फैंट लें।
3) अब इसमें 110 मिलीलीटर दूध डालकर दाेबारा फैंटे। इसके बाद इसे एक तरफ रख दें।

(फ्राइड चिकन के लिए)
1. चिकन ब्रेस्ट काे अंडे के मिश्रण में डालें। फिर इसे निकालकर इसके दाेनाें तरफ आटे का मिश्रण लगाएं। दाेबारा इसे अंडे के मिश्रण में डालकर आटा के मिश्रण में डालें।
2. इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और चिकन ब्रेस्ट काे उसमें सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक भूनें। अब इसे निकालकर अब्सॉर्बेंट पेपर पर रखें।

(मेयो सॉस के लिए)
एक कटोरी में डेढ़ चम्मच चिली गार्लिक सॉस, 1 बड़ा चम्मच सरसों का पेस्ट, 100 ग्राम मेयोनेज़ डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

(बाकी की तैयारी)
1. बर्गर बन्स लें और उसे 2 मिनट के लिए तवे पर गर्म करें।
2. फिर इसे तवे से उतार कर इस पर मेयोनेज़ लगाएं।
3. अब इसमें सलाद पत्ता(Lettuce), फ्राई किया हुअा चिकन, मेयो सॉस, सलाद पत्ता, चीज़ स्लाइस लगाएं। फिर इसे बन्स के साथ कवर करें।
4. अापका Crispy Chicken Burger तैयार है। सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static