Independence Day पर बनाएं तिरंगा ढोकला

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2017 - 03:08 PM (IST)

15 अगस्त के खास मौके पर अपने घरवालों के लिए कुछ खास करना चाहती हैं तो उनके लिए खाने में कुछ स्पैशल बनाएं। जिस तरह तिरंगे का रंग है उसी तरह खाने को भी तिरंगे के रूप में बनाया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको तीन रंग का ढोकला बनाना सिखाएंगे जोे खाने में तो टेस्टी होगा ही साथ में देखने में भी बहुत सुंदर लगेगा। आइए जानिए इसे बनाने का तरीका


सामग्री
 1 कप सूजी
1 कप दही 
1 चम्मच अदरक पेस्ट
2 चम्मच तेल 
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच ईनो
जरूरत अनुसार पानी
1 कप पालक प्यूरी
1 छोटा चम्मच नारंगी खाने का रंग
2-3 हरी मिर्च
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच सरसों के दाने
कुछ करी पत्ते
2 चम्मच चीनी
1 नींबू का रस


विधि
1. सबसे पहले सूजी, दही, नमक, अदरक का पेस्ट और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इस घोल को आधा घंटा पड़ा रहने दें।
2. अब इस घोल को 3 अलग-अलग बाउल में डाल लें।
3. पहले बाउल के घोल में पालक प्यूरी, हरा धनिया और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर मिक्स कर लें।
4. दूसरे बाउल में नारंगी रंग और लाल मिर्च डालकर मिक्स करें। तीसरे घोल को सफेद ही रहने दें।
5. अब ढोकला पैन को तेल से ग्रीस कर लें। पहला बैटर डालने से पहले उसमें थोड़ा-सा ईनो मिलाएं और मिक्स करने के तुरंत बाद पैन में डालकर स्टीमर में पकाएं। जब ढोकला तैयार हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें।
6. इसी तरह बाकी दोनों बैटर को भी अलग-अलग बेक कर लें। इन्हें निकाल कर तिरंगे के रंग की तरह एक के ऊपर एक रखें।
7. तड़के के लिए एक पैन में तेल डालें। जब वह गर्म हो जाएं तो उसमें सरसों के दाने, कड़ी पत्ते और लंबे आकार में कटी हुई हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक भूनें। अब इसमें थोड़ा नमक, चीनी और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसमें पानी डालकर एक उबाल आने दें। अब गैस को बंद कर दें।
8. इस तैयार तड़के को ढोकले पर अच्छी तरह डालें और स्लाइस में काट लें। आपका तिरंगा ढोकला तैयार है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static