सेब की खीर

punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2016 - 05:37 PM (IST)

खाना खाने के बाद मीठे में चावल की खीर तो आपने खाई होगी लेकिन आज हम आपको सेब की खीर बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। जो खाने में हैल्दी भी है और टेस्टी भी। 


सामग्री

- 2 सेब(छिल कर कद्दूकस किए हुए)
- 2 गिलास दूध
- 2 चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
- 1 टीस्पून हरी इलायची पाऊडर
- बादाम (कटे हुए)
- 1 चम्मच घी
- चीनी आवश्यकतानुसार
- किशमिश


विधि

1. सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके उसमें सेब डालकर मध्यम आंच पर तब तक पकाएं। इसका पानी सूख जाने पर गैस बंद कर दें। 
2. एक अलग पैन में दूध गर्म करें और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं और इसमें कंडेंस्ड मिल्क भी मिला दें। 
3. इसमें जरूरतानुसार चीनी डाल कर दूध चलाते रहें। 
4. इसके बाद इसमें सेब और ड्राई फ्रूट भी डाल दें और गैस बंद करके फ्रीज में ठंड़ा होने तक रखें। इसे सबको सर्व करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static