'लड़की की पढ़ाई पर पैसा क्यों खर्च करना' कहने वालों को यूं दिया Kanika Popli ने मुंह तोड़ जवाब

punjabkesari.in Thursday, May 23, 2024 - 12:50 PM (IST)

नारी डेस्क : आज के जमाने में भी ऐसे कई सारे लोग हैं तो लड़कियों को बोझ समझते हैं और बस जल्दी से उनकी शादी करवा देना चाहते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ कनिका पोपली के साथ। वो बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना देखती थी। पढ़ने- लिखने में भी वो हमेशा से बहुत अच्छी थी। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उनका सीजीपीए 10 रहा था। फिर इंटर में कनिका ने विज्ञान विषय से बढ़ाई की। उनके इंटरमीडिएट में भी अच्छे मार्क्‍स आए। लेकिन लोग कनिका के पैरेंट्स से कहते थे कि लड़की को पढ़ाई पर इतने पैसे क्यों खर्च कर रहे हो। आज कनिका ने डर्मेटोलॉजिस्ट बन सब लोगों की बोलती बंद कर दी। अब तो वो सोशल मीडिया में भी बहुत पॉपुलर हैं। लेकिन उनको ये सफलता इतनी आसानी से नहीं मिली।

पढ़ाई- लिखाई में शुरु से ही अच्छी थीं कनिका

बचपन से ही कनिका बहुत होशियार थीं। पढ़ाई उनकी प्रॉयरिटी में सबसे ऊपर थी। 10वीं क्लास में उनका सीजीपीए स्कोर 10 था। इसके बाद 12वीं में भी उन्होंने अच्छा स्कोर किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kanika Popli (@drkanika_popli)

नीट एग्जाम में पहली अटेम्‍प्ट में नहीं आई थी अच्छी रैंक

12वीं के बाद जब वो नीट का एग्जाम देने बैंठी तो पहले अटेम्प्ट में उन्होंने एग्जाम तो क्लीयर किया लेकिन रैंक उसकी अच्छी नहीं थी। इसलिए उन्होंने एडमिशन न लेने की ठानी और फिर से नीट एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी। पैरेंट्स को भी अपनी बच्ची की काबिलियत पर पूरा भरोसा था, इसलिए उन्होंने कनिका के फैसले का साथ दिया। इसके बाद कनिका ने फिर से नीट का एग्जाम दिया और शानदार रैंक हासिल किया। इसके बाद उन्होंने सरकारी मेडकिल कॉलेज में MBBS में एडमिशन मिल गया। मुजफ्फरनगर के मेडिकल कॉलेज से उन्‍होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की। हालांकि, वह यहीं नहीं रुकीं। इसके बाद उन्‍होंने एमडी भी किया। उनका स्‍पेशलाइजेशन डर्मेटोलॉजी (त्‍वचा रोग) में है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dr Shivang & Dr Kanika (@jab_surgeon_met_dermatologist)

आज वो एक successful dermatologist होने के साथ सोशल मीडिया स्टार भी हैं। उनकी इंस्टा में 34.8 K फॉलोअर्स हैं। जो लोग कल तक कनिका के पैरेंट्स को उनकी पढ़ाई पर खर्च न करने की सलाह देते हैं, आज वो ही उनसे इलाज करवाने जाते हैं। कनिका अपनी लाजबाव स्टोरी Josh Talks में भी सुनकर सब को प्रेरित कर चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Doctor Duo (@doctorduo_ks)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Related News

static