BB OTT 3: यूट्यूब सनसनी शिवानी को कभी पागल कहते थे लोग, मां ने गुस्से में मार दिया था चाकू

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2024 - 12:16 PM (IST)

व्यक्ति यदि कुछ करने की ठान लें तो भगवान उसके दृढ संकल्प को पूरा कर ही देते हैं। गांव की छोरी शिवानी कुमार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।  सोशल मीडिया की दुनिया में खूब नाम कमा रही इस लड़की को कभी लोग पागल कहते थे, पर आज वह अपनी हिम्मत और हौंसले के चलते पूरी दुनिया में छा गई है। तो चलिए आज आपको बताते हैं बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट बनी शिवानी कुमारी के संघर्ष की पूरी कहानी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)


बिग बॉस के कंटेंस्टेंट्स के तौर पर जब शिवानी कुमारी का नाम सामने आया तो हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वह है कौन? बिग बॉस के प्रोमो रिलीज में  शिवानी यह कहते सुनाई दी थी कि- आपने शहर की गोरी तो बहुत देखी होंगी, लेकिन अब गांव की देसी छोरी देखने की बारी है। किसी ने कहा कि लड़की है, क्या कर पाएगी तो मैंने कहा कि हैलो, होल्ड माय कैमरा, 'बिग बॉस' के घर में सबको एंटरटेन करके दिखाऊंगी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shivani (@shivani__kumari321)


उत्तर प्रदेश के ओरैया जिले के अरयारी गांव की रहने वाली शिवानी पेशे से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह  गांव की मिट्टी साथ लेकर बिग बॉस के घर में पहुंची, ऐसे में अपना इतना बड़ा सपना पूरा होता देख वह   अनिल कपूर के सामने रो पड़ी। इस दौरान उन्होंने बताया कि  आज वो यूट्यूब की बदौलत इतने बड़े मंच पर पहुंची लेकिन एक समय ऐसा था जब वीडियो बनाने के चक्कर में उन्हें लोगों के ताने सुनने पड़ते थे। गांववालों ने उनकी मां को इस कदर भड़का दिया 
 था कि कि वह अपनी बेटी के पेट में चाकू मार उनकी जान लेने लगी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shivani (@shivani__kumari321)

शिवानी ने बताया कि उनके पैदा होने पर परिवार में मातम छा गया था, क्योंकि वह लड़की नहीं लड़का चाहते थे। शिवानी के जन्म के एक साल बाद उनके पिता की मौत हो गई थी। वह कहती हैं कि पिता का प्यार क्या होता है यह मुझे नहीं पता। शिवानी ने जब पढ़ाई करने की इच्छा जताई तो उनकी मां ने मना कर दिया।उन्होंने घरों में काम किया, पैसा कमाया और अपनी पढ़ाई पूरी की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shivani (@shivani__kumari321)

शिवानी बताती हैं कि मैंने पढ़ाई के साथ-साथ मैंने वीडियोज बनाने शुरू किए, तब वालों ने मुझे गंदी-गंदी गालियां दीं। गुस्से में मेरी मां घर छोड़कर  रेलवे स्टेशन पर जाकर रहने लगी। फिरभी मैंने वीडियो बनाने जारी रखे। आज उनके इंस्टाग्राम पर  4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनका यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर उनके 2.24 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। शिवानी अब इतनी पॉपुलर हो चुकी हैं कि उनसे मिलने एक्टर राजपाल यादव की बेटी भी उनके घर पहुंचीं थी। अब देखना यह है कि बिग बॉस के घर में वह क्या धमाल मचाती है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static