World Music Day: कई बड़ी बीमारियों का इलाज है संगीत, जानिए कैसे?

punjabkesari.in Monday, Jun 21, 2021 - 04:28 PM (IST)

आज  21 जून को जहां पूरी दुनिया इंटरनेशनल योगा डे मना रही हैं वही आज World Music  day भी है। आज के दिन वर्ल्ड म्यूजिक डे  का आयोजन किया जाता है।  आइए जानते हैं कि पूरी दुनिया में संगीत को पहुंचाने के लिए पहला आयोजन कब और कहां हुआ था- 

बतां दें कि इस आयोजन की शुरुआत फ्रांस में हुई थी।  संगीत प्रेमी इस बात को ज्यादा अच्छी तरह समझ सकते हैं कि फ्रांस किस तरह अपनी संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाता है। फ्रांस में यह दिन साल 1982 में मनाया गया और तब से यह सिलसिला जारी है। बतां दें कि फ्रांस में इस जलसे को 'Fete de la Musique' के नाम से जाना जाता है।


PunjabKesari

इंसान के लिए चमत्कारी टाॅनिक है म्यूजिक
संगीत या म्यूजिक एक ऐसा टाॅनिक है जो कुछ ही मिनटों में हमारे दिलो-दिमाग को तरोताजा कर देता है, म्यूजिक सुनने के एक नहीं ब्लकि अनेक फायदे है। हफ्ते में केवल एक या दो बार ही म्यूजिक सुनने से हमारे दिमाग की कसरत हो जाती है और बुढ़ापे में भी दिमाग तेज रहता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, संगीत आपको निर्वाण की स्थिति में पहुंचा सकता है। अच्छे संगीत से आपकी बॉडी में सेरोटोनिन, डोपामाइन, ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन जैसे हैप्पी हार्मोन का स्राव होने लगता है।  वहीं इसके अलावा  म्यूजिक सुनने से हम डिप्रेशन और तनाव से भी दूर रहते हैं, इसके अलावा भी म्यूजिक सुनने से कई तरह की बीमारियों से हम दूर रहते हैं तो आईए जानते हैं इनके बारे में- 
 

हार्ट समस्या : म्यूजिक सुनने से हमारा हार्ट स्वस्थ रहते हैं इसके लिए आप राग दरबारी व राग सारंग से संबंधित संगीत सुनना लाभदायक है। मध्यम सितार वादन से फायदा होता है, तेज संगीत न सुनें।

PunjabKesari

अनिद्रा : म्यूजिक सुनने से अनिद्रा की समस्या की दूर होती है। यह रोग हमारे जीवन में होने वाले सबसे साधारण रोगों में से एक है। इस रोग के होने पर राग भैरवी व राग सोहनी सुनना लाभकारी होता है। 
 

कमजोरी : म्यूजिक शारीरिक शक्तिहीनता को दूर करता है। कमजोरी से पीड़ित लोगों को लिए पूराने गाने  या राग जय जयवंती सुनना या गाना लाभदायक होता है। उत्साह का संचार करने के लिए थोड़ा तेज संगीत सुनें।

PunjabKesari

याददाश्त बढ़ाएं : जिन लोगों की याददाश्त कम हो उन्हें राग शिवरंजनी सुनने से लाभ मिलता है। वीणा वादन और बांसुरी सुनने से अत्यधिक फायदा होता है।
 

फोकस बढ़ाएं- इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक आपका फोकस बढ़ाने में मदद करता है। खासतौर से तब जब डेडलाइन आपके सर पर हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static