महिलाओं के लिए अलर्ट !  बिना वजह बदल गई आवाज तो ये है Thyroid Cancer का चेतावनी संकेत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 05:03 PM (IST)

नारी डेस्क: आजकल थायरॉइड से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।  'जर्नल ऑफ़ एंडोक्राइन एंड मेटाबॉलिक रिसर्च' में 2023 में प्रकाशित एक स्टडी में पाया गया कि थायरॉइड कैंसर अपने शुरुआती चरण में पुरुषों की तुलना में महिलाओं में लगभग चार गुना ज़्यादा आम है। इससे महिलाओं को ज़्यादा खतरा होता है।   ऑन्कोलॉजिस्ट बताते हैं कि इसके पीछे हार्मोनल बदलाव और अन्य कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
 

यह भी पढ़ें:  नवरात्रि में इस नियम से पढ़ें श्री दुर्गा सप्तशती पाठ
 

 महिलाओं में ज्यादा थायरॉइड कैंसर होने के कारण 

महिलाओं में एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन का उतार-चढ़ाव थायरॉइड ग्रंथि को प्रभावित कर सकता है। महिलाओं में ऑटोइम्यून डिसऑर्डर (जैसे हाशिमोटो) ज्यादा पाए जाते हैं, जो थायरॉइड पर असर डाल सकते हैं। प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज़ के दौरान होने वाले बदलाव भी थायरॉइड के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।  आयोडीन की कमी या अधिकता भी थायरॉइड की समस्या को बढ़ा सकती है।


थायरॉइड कैंसर के 5 चेतावनी संकेत

आवाज में बदलाव (Voice changes): अगर आपकी आवाज अचानक भारी या बदल गई है और लंबे समय तक ठीक नहीं हो रही, तो यह संकेत हो सकता है।

गर्दन में गांठ (Lump in neck): गर्दन में कोई असामान्य सूजन या गांठ महसूस होना सबसे आम लक्षणों में से एक है।

निगलने में कठिनाई: खाना या पानी निगलते समय परेशानी होना भी एक संकेत हो सकता है।

लगातार खांसी या गले में दर्द: बिना सर्दी-जुकाम के लंबे समय तक खांसी या गले में दर्द बना रहना।

सांस लेने में परेशानी: गंभीर मामलों में सांस लेने में दिक्कत भी हो सकती है।


यह भी पढ़ें:  दिल्ली के पालम में बड़ा हादसा, 3 बच्चियाें समेत जिंदा जले एक ही परिवार के 9 लोग
 

 बचाव और सावधानियां

समय-समय पर थायरॉइड की जांच कराएं, आयोडीन युक्त संतुलित आहार लें, किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें, नियमित हेल्थ चेकअप करवाते रहें। ध्यान रखें थायरॉइड कैंसर का समय पर पता चल जाए तो इसका इलाज संभव है। इसलिए अगर ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static