पेट के निचले हिस्से में बार-बार होता दर्द? हो सकता है इन खतरनाक बीमारियों का संकेत

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 11:39 AM (IST)

नारी डेस्क: कई बार महिलाओं को पेट के नीचले हिस्से में अचानक दर्द होने लगता है। इस दर्द के होने के कई कारण हो सकते है। जैसे कभी-कभी तो ये दर्द पीरियड्स के दौरान होता है, उस दौरान पेट गैस की समस्या हो जाती है। लेकिन, अगर ये दर्द बार-बार होता है तो इसे हल्के में लेना सहीं नहीं है। बार-बार पेट के निचले हिस्से में दर्द होने से कई बीमारियां का संकेत हो सकता है। इसलिए इसे नजरअंदाज न करें और अगर ये समस्या हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और अपना इलाज कराएं। चलिए आज हम एक्सपर्ट से जानते है कि पेट के नीचले हिस्से में दर्द होने से किन-किन बीमारियों के होने का खतरा है और इससे कैसे बचा जा सकता है?

क्या-क्या हो सकती है बीमारियां

एक्सपर्ट का कहना है कि महिलाओं को पेट के नीचले हिस्से में दर्द होना कई बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। अगर दर्द बार-बार हो रहा है तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। चलिए बताते है आपको किन-किन बीमारियां का खतरा हो सकता है...

यूरिन इंफेक्शन की समस्या

पेट के नीचले हिस्से में दर्द होने का कारण यूरिन इंफेक्शन भी हो सकता है। यह एक समस्या है जो बैक्टीरिया के कारण मूत्र मार्ग (किडनी, मूत्राशय या नली) में होती है। इसके प्रमुख लक्षणों में पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आना, तेज गंध, पेट के निचले हिस्से में दर्द और बुखार शामिल हैं। ये समस्या तब हो सकती है जब पर्सनल हाईजीन का ध्यान न रखा जाएं।

PunjabKesari

पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज

पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (Pelvic Inflammatory Disease) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर संक्रमण है, जो गर्भाशय (uterus), फैलोपियन ट्यूब्स और ओवरी जैसे प्रजनन अंगों को प्रभावित करता है। यह समस्या अक्सर बैक्टीरिया के कारण होती है। ये उन महिलाओं के साथ होता है जो असुरक्षित यौन संबंध बनाती हैं। अगर इस समस्या का समय से इलाज न किया जाए तो ये काफी खतरनाक हो जाती है। ये भविष्य में बांझपन जैसी समस्या पैदा कर सकती है।

ओवेरियन सिस्ट

पेट के नीचले हिस्से में दर्द होने का कारण कई बार ओवेरियन सिस्ट (Ovarian Cyst) भी होता है। ओवेरियन सिस्ट महिलाओं की ओवरी (अंडाशय) में बनने वाली एक थैली होती है, जिसमें तरल पदार्थ भरा होता है। आजकल महिलाओं में ये समस्या आम होती जा रही है।

एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) की समस्या

हर महीने पीरियड्स के दौरान गर्भाशय की अंदरूनी परत टूटकर बाहर निकलती है। लेकिन एंडोमेट्रियोसिस में यही टिश्यू शरीर के दूसरे हिस्सों में भी मौजूद होता है, जहां से यह बाहर नहीं निकल पाता। ये समस्या भी महिलाओं में आम होती जा रही है। अगर इसका सही समय पर इलाज न किया जाए तो ये दर्दनाक हो सकती है और कई बार प्रेग्नेंसी में भी परेशानी पैदा करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static