कातिल बेटी: पहले की मां की हत्या फिर अलमारी में काट-काट कर रखे लाश के टुकड़े

punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2023 - 05:36 PM (IST)

 एक बच्चे को जन्म देते समय महिला को बीस हड्डियों के एक साथ टूटने जितना दर्द होता है। पूरी दुनिया में एक मां ही होती है जो अपनी औलाद के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहती है। इस कलयुगी दुनिया में इंसान अपने स्वार्थ के लिए  किसी को भी दुश्मन बना लेता है चाहे उसकी मां ही क्यों ना हो। ऐसी ही एक कातिल बेटी की कहानी आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

PunjabKesari
महीनों तक छिपा कर रखी मां की लाश

इस मां ने कभी सोचा नहीं होगा जिस बच्चे के लिए उसने दर्द सहे वह ही उसकी जान की दुश्मन बन जाएगी।  मुंबई के लालबाग की रहने वाली इस बेटी ने अपनी मां के साथ जो किया उसे सुन लोगों का रिश्तों पर से ही भरोसा उठ जाएगा। 23 साल की एक लड़की ने ना सिर्फ अपनी मां की बेरहमी से हत्या की बल्कि उनके टुकड़ों में काट कर  घर के अंदर  महीनों तक छिपा कर रखा। 


मां- बेटी रहती थी अकेली

इस कातिल बेटी के पिता  की मौत करीब 16 साल पहले हो चुकी थी। मां ने रिंपल को पाल पोसकर बड़ा किया, पढ़ाया-लिखाया, उन्हें क्या मालूम था कि उनकी खुद की औलाद इस हद तक गिर जाएगी। पुलिस को घर में पड़ी एक आलमारी और बाथरूम के पानी ड्रम में महिला के शव कई टुकड़ों में मिले हैं। घर के अंदर से दुर्गंध के चलते लोगों को शक हुआ और इसके बाद ये पूरा मामला सामने आया। 

PunjabKesari

परिवारवालों को हुआ शक

मृतक महिला के भाई हर महीने घर खर्च के लिए अपनी बहन और भांजी को कुछ पैसे देते थे। जब वह अपनी बहन से मिलने उनके घर पहुंचे तो आरोपी लड़की ने उन्हें घर आने नहीं दिया। इस घटना के बाद परिवारवालों को शक हुआ उन्होंने मृतक महिला के गुम होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज  कराई। जांच के लिए पुलिस  वीना के घर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई। 

 

अलमारी में रखी मां की लाश 

घर के अंदर से सड़ी-गली लाश बरामद हुई। इसके बाद आरोपी लड़की ने हत्या की बात कबूलते हुए बताया कि-  उसने इलेक्ट्रिक मार्बल कटर, चाकू और चॉपर की मदद से अपनी मां की लाश के छोटे-छोटे टुकड़े किए। सबसे पहले इसने अपनी मां के हाथ-पैरों को अलग किया। उसके बाद मां के धड़ के कई टुकड़े किए। इतना ही नहीं उसने अपनी मां के  टुकड़ों को प्लास्टिक की एक शीट में बांधकर अलमारी में रख दिया। 

PunjabKesari

अफेयर के चलते मां का किया कत्ल

पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। दावा किया जा रहा है कि उसका दो लड़कों के साथ अफेयर था जो उसकी मां को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। दोनों के बीच अकसर इस बात को लेकर झगड़ा होता था।  इसी बात पर उसने अपनी मां का कत्ल कर डाला और फिर उसे छुपाने के लिए लाश को टुकड़ों को काट डाला। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static