OMG! 75 साल की औरत बनी मां, पैदा की नन्ही परी

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2019 - 03:10 PM (IST)

हर महिला का सपना होता है कि वह मां बने लेकिन कई बार कुछ हेल्थ प्राबल्म के चलते उसकी यह इच्छा पूरी नही हो पाती है।  अपने इसी सपने को पूरा करते हुए राजस्थान के कोटा में रहने वाली 75 साल की बूढ़ी महिला ने आई.वी.एफ तकनीक के माध्यम से शनिवार को एक बच्ची को जन्म दिया। 

कोटा की रहने वाली इस बूढ़ी महिला ने पहले एक बच्चा गोद लिया हुआ था लेकिन उसका सपना था कि उसका खुद का बच्चा हो। अपनी इसी इच्छा को पूरा करने के लिए महिला ने आई.वी.एफ तकनीक को अपनाया। महिला की अधिक उम्र होने के कारण शारीरिक व स्वास्थ्य के लिहास से महिला बहुत ही कमजोर थी। जिसके चलते डॉक्टर्स को गर्भ धारण के साढ़े 6 महीने बाद ही बच्ची का जन्म करवाना पड़ा।

PunjabKesari,nari

एक फेफड़े के साथ जी रही थी महिला 

डॉक्टर्स के अनुसार महिला ने आई.वी.एफ के माध्यम से बच्ची को तो जन्म दे दिया लेकिन उसकी शारीरिक व स्वास्थ्य के चलते कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि महिला के पास एक ही फेफड़ा था। 

मात्र 600 ग्राम की है बच्ची 

बच्ची का वजन इस समय मात्र 600 ग्राम ही है जिस कारण उसे नवजात गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है। वहीं महिला इस समय कोटा के किंकर अस्पताल में दाखिल है। डॉक्टर्स की विशेष टीम द्वारा बच्ची की देखभाल की जा रही हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static