वाइफ नहीं चाहती थी भेजना’, राजवीर जवंदा के एक्सीडेंट से पहले हुई थी ये बातचीत, दोस्त ने बताया सच
punjabkesari.in Sunday, Sep 28, 2025 - 04:35 PM (IST)

नारी डेस्क: पंजाबी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर राजवीर जवंदा इस वक्त आईसीयू में भर्ती हैं। हाल ही में उनका शिमला जाते समय भयानक बाइक एक्सीडेंट हुआ, जिसमें उन्हें सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। अभी उनका इलाज मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पत्नी ने पहले ही मना किया था टूर पर जाने से
राजवीर के करीबी दोस्त ने खुलासा किया कि सिंगर की पत्नी चाहती ही नहीं थी कि वो उस दिन टूर पर जाएं। दोस्त के मुताबिक, पत्नी ने राजवीर को घर से बाहर निकलने से भी मना किया था। उन्होंने कहा,“हम सभी राजवीर के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। उनकी पत्नी ने उन्हें टूर पर जाने से रोका, लेकिन किस्मत ने कुछ और ही लिखा था।”
मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का हुआ भयानक एक्सीडेंट, सिर पर लगी चोटेंhttps://t.co/hlRxgfQO5K#FamousPunjabisingerRajveerJawanda #RajveerJawandaaccident #RajveerJawandaseriouscondition pic.twitter.com/SX7T2LmqjL
— Nari (@NariKesari) September 27, 2025
राजवीर अपने दोस्तों के साथ शिमला घूमने के लिए निकले थे। उन्होंने 1300 सीसी की बाइक पर सफर किया था। रास्ते में उनका भयानक एक्सीडेंट हुआ, जिसमें उन्हें सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ਗਾਇਕ ਰਾਜਵੀਰ ਜਵੰਦਾ ਦਾ ਹਾਲ ਜਾਨਣ ਪਹੁੰਚੇ ਹਾਂ। ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ, ਮੁਹਾਲੀ ਤੋਂ LIVE ..... गायक राजवीर जवंदा का हालचाल जानने पहुँचे हैं। मीडिया के साथियों से बातचीत, मोहाली से LIVE https://t.co/xUiHEMPJQ2
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 28, 2025
इंडस्ट्री से पहुंचे सेलेब्स
ਦੋ ਸਾਂਡ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਲੜ ਰਹੇ ਸਨ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਗਾਇਕ ਰਾਜਵੀਰ ਜਵੰਦਾ ਦੀ bike ਦਾ balance ਵਿਗੜ ਗਿਆ ਤੇ bike ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਵਾਹਨ ਵਿੱਚ ਜਾ ਟਕਰਾਈ। 🥲
— Randeep Gill (@Randeep44009128) September 27, 2025
ਅਵਾਰਾ ਘੁੰਮਦੇ ਜਾਨਵਰਾਂ ਕਰਕੇ ਕਿਸੇ ਮਾਂ ਦਾ ਪੁੱਤ ਇਸ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਹੈ।ਓਸ ਮਾਂ ਦਾ ਕੀ ਹਾਲ ਹੋਏਗਾ ਇਸ ਸਮੇਂ ਓਹ ਮਾਂ ਹੀ ਜਾਣਦੀ ਏ, ਜਿਸਨੇ ਤਿੰਨ ਚਾਰ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਆਪਣਾ ਪਤੀ ਖੋਹ ਦਿੱਤਾ ਸੀ।… pic.twitter.com/30OEU1bSMe
राजवीर के एक्सीडेंट की खबर पंजाबी इंडस्ट्री में शॉक की तरह फैली। अस्पताल में उनसे मिलने के लिए गिप्पी ग्रेवाल, कंवर ग्रेवाल और कुलविंदर बिल्ला जैसे सेलेब्स पहुंचे। राजवीर का यह हादसा 27 सितंबर 2025, दोपहर लगभग 1:45 बजे हुआ। फिलहाल उनका इलाज जारी है और पूरी इंडस्ट्री उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रही है।