मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांडा का भयानक एक्सीडेंट, सिर पर गंभीर चोट के चलते हालत नाजुक

punjabkesari.in Saturday, Sep 27, 2025 - 05:54 PM (IST)

नारी डेस्क: पंजाबी फिल्म जगत से बेहद बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक, मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवांडा का भयानक एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कहा जा रहा है कि सिंगर राजवीर जवांडा मोटरसाइकिल पर बद्दी से शिमला जा रहे थे, तभी रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया। जानकारी के अनुसार, हिमाचल के बद्दी क्षेत्र के पास बाइक का नियंत्रण खो जाने के चलते यह हादसा हुआ। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

इस खबर के सामने आने के बाद फैंस उनके ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। वहीं शुरुआती जानकारी के अनुसार, कहा जा रहा है कि सिर पर आई गंभीर चोटों के चलते सिंगर का ब्रेन डेड हो गया है। फिलहाल अभी किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल मोहाली ले जाया गया है, जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। 

PunjabKesari
बता दें कि राजवीर जवांडा का नाम पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी दमदार आवाज और लोकधुनों से प्रेरित गीतों के लिए जाना जाता है।  

PunjabKesari
 जवांडा ने अपने सुपरहिट गाने “कंगनी” से खास पहचान बनाई। इसके अलावा उन्होंने “मेरा की कसूर,” “शौकीन,” “पटियाला शाही पग,” और “सरदारी” जैसे गीतों से भी अपार लोकप्रियता हासिल की। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static