दिवाली पर मुख्य द्वार पर क्यों लगाया जाता है तोरण, जानिए इसका महत्व

punjabkesari.in Sunday, Oct 31, 2021 - 03:28 PM (IST)

दिपावली का त्यौहार आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। माना जाता है कि इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी जी धरती पर आती हैं इसलिए लोग अपने घर, दुकानों का साफ-सफाई करने के साथ-साथ सजावट पर भी खास ध्यान देते हैं। इस दिन लोग अपने घर को सजाने के लिए दीयों, नए-नए शो-पीस, कर्टन, फर्नीचर आदि का इस्तेमाल करते हैं। वहीं दिवाली डैकोरेशन में एक और चीज को अहमियत दी जाती है, तोरण। दिवाली सजावट की शुरूआत ही घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाकर की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं क्यों? चलिए आपको बताते हैं कि दिवाली पर तोरण लगाना क्यों शुभ है और आपको कौन-सी तोरण लगानी चाहिए।

PunjabKesari

क्यों लगाया जाता है तोरण?

तोरण को बंदनवार भी कहा जाता है। मां लक्ष्मी के स्वागत व उन्हें प्रसन्न करने के लिए दरवाजे पर इसे लगाना शुभ माना जाता है। इसे शुभ मौको पर जैसे बच्चे के जन्म, शादी, मेहमानों के स्वागत के लिए दरवाजों व खिड़कियों पर लगाया जाता है। तोरण लगाने से घर की नाकारात्मक ऊर्जा दरवाजे से ही वापिस चली जाती है।

PunjabKesari

कई तरीकों से बनाया जाता है तोरण

तोरण कई तरह से बनाए जाते हैं। आम के पत्तों,धान की बालियों और गेंदे को फूलोें से बना तोरण का अलग-अलग महत्व है।

PunjabKesari

आम के पत्तों का तोरण

आम के पत्तों को मुख्य द्वार पर तोरण के रूप में लटकाने से घर में आने वाले हर व्यक्ति के साथ साकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती हैं। इससे हर काम बिना विघ्न पूरा हो जाता है।

PunjabKesari

गेंदे के फूल से बना तोरण

गेंदे के फूल भी आम के पत्तों के साथ लगाना शुभ माना जाता है। पीले रंग के इन फूलों का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है इसलिए कहा जाता है कि जिस घर के द्वार पर गेंदे का फूल लगाया जाता है उस घर में सुख-समृद्धि आती है।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

धान की बालियों वाला तोरण

धान का इस्तेमाल भी तोरण के लिए शुभ माना जाता है। पुराने जमाने में लोग धान की बालियां वाला तोरण लगाते थे। मान्यता है कि घर के दरवाजे पर धान की बालियां लगाने से घर धन-धान्य से भरा होता है और ऐसे घरों में कभी अनाज की कमी नहीं होती।

PunjabKesari

समय बदलने के साथ-साथ अब तोरण की बनावट में भी बदलाव आ रहा है। तोरण को आज भी डैकोरेशन का खास हिस्सा माना जाता है लेकिन अब इसमें आम के पत्तों,धान की बालियों और गेंदे के फूलों की जगह पर मोती, कलश, आर्टीफिशियल पत्तों, रंग-बिरंगे फूल व खूबसूरत इम्ब्रायडरी वाले तोरण ने ले ली है।  

PunjabKesari

पेपर तोरण

PunjabKesari

पॉम-पॉम तोरण

PunjabKesari

PunjabKesari

क्विलिड पीकॉक पेपर तोरण

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static