World Food Safety Day: क्या है इस दिन का इतिहास? जानिए क्यों मनाया जाता है 'वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे'

punjabkesari.in Tuesday, Jun 07, 2022 - 10:52 AM (IST)

हर साल दुनियाभर में आज के दिन यानि 7 जून को 'वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे' यानि की विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को इसलिए मनाया जाता है, ताकि लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जा सके। खराब और गंदा खाने खाने से कई लोग बीमार होते हैं और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त भी हो जाते हैं। इस दिन को मनाने के महत्व यह भी है कि लोगों को पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मिल सके। विश्व स्वास्थ्य संगठन के हर साल इस लक्ष्य से यह दिन मनाता है ताकि खराब और दूषित खाना-खाने से होने वाली बीमारियों की रोकथाम की जा सके। खाद्य पदार्थों से होने वाले नुकसान को पहचाना जा सके और लोगों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाया जा सके। 

PunjabKesari

क्या है इस दिन का महत्व?

विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO)के अनुसार, वैश्विक स्तर पर हर साल 10 में से एक व्यक्ति खाद्य पदार्थों से ग्रस्त रोगों का शिकार होते हैं। जैसे सुरक्षित खाद्य पदार्थ अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, वैसे ही असुरक्षित खाद्य पदार्थ कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकते हैं। खराब क्वालिटी का फूड स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है। इससे व्यक्ति की ग्रोथ पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे आपके शरीर में सुक्ष्म पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। गैर संक्रमक और संक्रामक रोगों के साथ-साथ मानसिक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।  

 इस दिन का इतिहास 

इस दिन की शुरुआत साल 2018 में संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली ने की थी। ताकि लोगों को महत्वपूर्ण फूड सेफ्टी के मुद्दों को लेकर जागरुक किया जा सके। विश्व स्वास्थ्य संगठन और फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन ऑफ द यूनाइटेड नेशंस ने संयुक्त रुप से सदस्य देशों और बाकी अन्य साझेदारों के सहयोग से इस दिन की शुरुआत की थी। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है कि फूड सिस्टम में बदलाव लाना है। ताकि स्वास्थ्य और खाद्य जनित रोगों से स्वंय का बचाव किया जा सके। इस दिन को मनाने का लक्ष्य इस मैसेज को लोगों तक पहुंचाना है कि फसल का उत्पादन, भंडारण और वितरण तैयार करने और खाने तक के सारे खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन किया गया हो। 

PunjabKesari

क्या है इस साल की थीम 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर साल वैश्विक स्तर पर इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की हर साल कोई न कोई थीम रखी जाती है। इस साल मार्च में World Food Safety Day की थीम की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसकी घोषणा की थी। इस साल की थीम है, 'Safer Food, Better Health'. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस साल एक कैम्पेन भी लॉन्च की है, ताकि वैश्विक स्तर पर इस दिन को महत्व मिल सके।

खाना बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान 

कुछ भी खाने से पहले धोएं हाथ 

यदि आप कोई भी खाने वाली चीज का सेवन कर रहे हैं तो अपने हाथों को अच्छे से धो लें। इसके अलावा जिस बर्तन में खाना खा रहे हैं उसे भी अच्छे से धो लें। बर्तनों में कॉकरोच, मक्खी, चींटी जैसी बैक्टिरिया फैल सकते हैं। 

Keeping Hands Clean | Handwashing | Hygiene | Healthy Water | CDC

कच्चे और पके हुए खाने को रखें अलग 

जब भी आप खाना बनाएं तो कच्चे और पके हुए खाने को अलग-अलग रखें। पके हुए भोजन को कभी भी कच्चे भोजन के साथ न रखें। कच्चे फूड में बहुत ही जल्दी बैक्टिरिया पनपने लगते हैं। इसके कारण पका हुआ खाना भी खराब हो सकता है। इसलिए आप कच्चा और पका खाना अलग ही रखें। 

अधपके भोजन का न करें सेवन

इसके अलावा आपको कभी भी अधपके हुए भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। खाना हमेशा अच्छे से पकाकर ही खाएं। इससे खाने के सारे बैक्टीरिया नष्ट हो जाएंगे। 

साफ पानी करें इस्तेमाल 

खाना पकाने के लिए हमेशा साफ पानी का इस्तेमाल ही करें। इसके अलावा खाना पकाने के लिए सही सामग्री  को इस्तेमाल ही करें। पीने के लिए भी साफ पानी का इस्तेमाल करें। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static