जानिए कौन है Sini Shetty? जिन्होंने जीता Miss India 2022 का खिताब

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 04:47 PM (IST)

कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया और आज सोशल मीडिया इन्हीं की तस्वीरों व वीडियोज से भरा पड़ा है। जब सिनी को मिस इंडिया का क्राउन पहनाया गया तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे।   एक तरफ जहां लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं तो दूसरी तरफ हर कोई इस ब्यूटी विद ब्रेन के बारे में जानने के लिए उत्साहित भी है कि आखिर कौन है सिनी, कैसी बनी मिस इंडिया...तो चलिए हम आपको इन सभी सवालों का जवाब देते है और बताते है कि सिनी के बारे में सब कुछ...

कौन है सिनी शेट्टी?

सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली है और उन्होंने मुंबई में अपनी पढ़ाई की। सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में डिग्री की है और अब वो सीएफए (चार्टेड फाइनैंशल एनालिस्ट) कोर्स कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो एक मार्केटिंग कंपनी में जॉब भी कर चुकी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इसी के साथ वो एक डांसर, एक्टर, मॉडल और कॉन्टेंट क्रिएटर भी हैं। सिनी बचपन से ही डांस की शौकीन रही है। उन्होंने  4 साल की उम्र में डांस करना शुरू किया। 14 साल की उम्र में वो भरतनाट्यम डांस में अरेंजत्रम पूरा कर लिया था। सिनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है जिसमें वो कभी अपनी हॉटनेस दिखाते हुए नजर आई है तो कभी डांस करती। 21 वर्षीय सिनी शेट्टी अपनी फैमिली के भी काफी करीब है। सिनी अक्सर अपने सोशल मीडिया पर फैमिली के साथ तस्वीरें शेयर करती है।

प्रियंका की एक बात ने बदल दी सिनी की जिंदगी

सिनी प्रियंका चोपड़ा की बड़ी फैन है और उन्हीं से इंस्पायर होकर उन्होंने मिस इंडिया बनने का सोचा। दरअसल, प्रियंका ने मिस वर्ल्ड 2000 का ताज जीता था और सिनी उन्हें ही फॉलो करती है। रिपोर्ट्स की मानें तो सिनी उस वक्त प्रियंका की फैन हो गई थी जब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि सिकुड़कर एक गिलास सिपर में फिट होने की कोशिश मत करो, बल्कि उस गिलास की दीवारों को तोड़कर बाहर निकलो।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

नामी वेबसाइड ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में सिनी शेट्टी ने कहा था कि अगर वो मिस इंडिया का ताज अपने नाम करती है तो वो उन सभी के साथ एक वेकेशन पर जाएगी जो उनकी सफलता में अहम होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static