क्विनोआ से बनाएं 2 टेस्टी रेसिपीज, वजन भी रहेगा कंट्रोल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 31, 2021 - 10:05 AM (IST)

मोटापा कई गंभीरों के होने का मुख्य कारण होता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए लोग एक्सरसाइज, योगा, डाइडिंग आदि का सहारा लेते हैं। मगर आप चाहे तो स्वाद-स्वाद में भी इसपर कंट्रोल पा सकते हैं। जी हां, क्विनोआ पौष्टिक व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इससे तैयार रेसिपी खाने में टेस्टी होने के साथ वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करेगी। तो चलिए जानते हैं क्विनोआ की 2 हैल्दी रेसिपी...

1. क्विनोआ डोसा

 

आवश्यक सामग्री-

खीरा- 1
सूजी- 1/2 कप 
दही- 1 कप 
क्विनोआ-1 कप 
2 हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी)
धनिया पत्‍ती- 1 बड़ा चम्‍मच 
पानी- जरूरत अनुसार
नमक- स्वाद अनुसार
तेल- जरूरत अनुसार

PunjabKesari

विधि-

1. सबसे पहले क्विनोआ को 3-4 बार धोकर रातभर भिगोएं। 
2. अगली सुबह मिक्सी में क्विनोआ, हरी मिर्च, खीरा, दही व सूजी डालकर स्मूद पेस्ट बनाएं। 
3. इसमें पानी मिलाकर डोसे का पतला घोल बनाएं। 
4. अब पैन में डोसे घोल का 1 बड़ा चम्मच डालकर फैलाएं। 
5. थोड़ा सा तेल लगाकर इसे अच्छे से सेंक लें। 
6. तैयार डोसा को सर्विंग प्लेट में निकाल कर नारियल की चटनी व टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें। 

2. क्विनोआ पोहा रेसिपी

 

आवश्यक सामग्री-

क्विनोआ- 1/2 कप
टमाटर- 1 (बारीक कटा)
प्‍याज- 1 (बारीक कटा)
कुटी हई मूंगफली- 1 बड़ा चम्‍मच 
करी पत्‍ते- 3-4
राई दाना- 1 छोटा चम्‍मच 
हल्‍दी- 1/2 छोटा चम्‍मच 
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)
धनिया पत्‍ती- 1 बड़ा चम्‍मच (बारीक कटी)
नींबू का रस- 1 छोटा चम्‍मच 
नमक- स्वाद अनुसार 
तेल- जरूरत अनुसार

PunjabKesari

विधि-

1. सबसे पहले क्विनोआ को 3-4 बार धोकर पानी में रातभर भिगोएं। 
2. दूसरे दिन इसे चावल की तरह उबालें। 
3. पैन में तेल गर्म करके मूंगफली को फ्राई करके अलग निकाल लें। 
4. अब उसी पैन में करी पत्ता, राई भूनकर प्याज व टमाटर पकाएं।
5. इसमें हल्दी, नमक व क्विनोआ मिलाएं। 
6. अब इसमें नींबू का रस, हरी मिर्च डालें।
7. इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर धनिया पत्‍ती और मूंगफली से गार्निश करके सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static