दिवाली पर ब्रेड से शाही कस्टर्ड पुडिंग बनाएं

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2026 - 06:55 PM (IST)

नारी डेस्क : दिवाली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा है। इस खास मौके पर अगर आप घर आए मेहमानों को कुछ नया और स्वादिष्ट खिलाना चाहती हैं, तो ब्रेड से बनने वाली कस्टर्ड पुडिंग एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाने के लिए महंगी सामग्री या घंटों की मेहनत की जरूरत नहीं होती। कुरकुरी तली हुई ब्रेड, केसर की खुशबू वाला गाढ़ा कस्टर्ड और ऊपर से बादाम, पिस्ता व गुलाब की पंखुड़ियों की सजावट इस मिठाई को शाही अंदाज देती है। खास बात यह है कि साधारण ब्रेड से तैयार होने वाली यह डेजर्ट स्वाद में बेहद खास लगती है।

सर्विंग: 4 लोगों के लिए

PunjabKesari

ब्रेड कस्टर्ड पुडिंग बनाने के लिए सामग्री

ब्रेड स्लाइस – आवश्यकतानुसार
दूध – 2 कप
कस्टर्ड पाउडर – 2 बड़े चम्मच
चीनी – स्वादानुसार
केसर – कुछ धागे
बादाम – बारीक कटे हुए
पिस्ता – बारीक कटा हुआ
गुलाब की सूखी पंखुड़ियां – सजावट के लिए
घी या तेल – ब्रेड तलने के लिए

बनाने की आसान विधि

1. सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के किनारे काटकर अलग कर लें। इसके बाद ब्रेड को मनचाहे आकार में काट लें।
2. एक पैन में घी या तेल गर्म करें और ब्रेड के टुकड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। इन्हें निकालकर अलग रख दें।
3. अब एक कटोरी में थोड़ा ठंडा दूध लेकर उसमें कस्टर्ड पाउडर अच्छी तरह घोल लें, ताकि गांठें न बनें।
4. एक पैन में बाकी दूध गर्म करें। इसमें चीनी और केसर डालकर मिलाएं।
5. दूध में उबाल आने पर कस्टर्ड का घोल धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें। मिश्रण गाढ़ा होने तक पकाएं।
6. तैयार कस्टर्ड को थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद सर्विंग डिश में तली हुई ब्रेड की परत लगाएं और ऊपर से कस्टर्ड डालें।
7. इसी तरह जरूरत के अनुसार परतें तैयार करें। आखिर में कटे हुए बादाम, पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं।
8. पुडिंग को कुछ देर फ्रिज में ठंडा होने दें और फिर सर्व करें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static