घर पर बनाएं क्रीमी और टेस्टी 3 तरह की Labneh Balls
punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2026 - 06:50 PM (IST)
नारी डेस्क : अगर आप हर बार पार्टी या शाम के स्नैक्स में कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो इस बार लेबनेह बॉल्स (Labneh Balls) ट्राई कर सकती हैं। यह एक क्रीमी और हल्की खटास वाला स्नैक है, जिसे गाढ़े दही से तैयार किया जाता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत या महंगी सामग्री की जरूरत नहीं होती।
लेबनेह बॉल्स बनाने के लिए सामग्री
2 कप गाढ़ा दही या हंग कर्ड
स्वादानुसार नमक
1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल
2-3 लहसुन की कलियां
2 बड़े चम्मच सूखा नारियल
2 बड़े चम्मच बारीक कटा पुदीना
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
आधा कप बारीक सेव
थोड़ी काली मिर्च और चिली फ्लेक्स (वैकल्पिक)

लेबनेह बॉल्स बनाने का तरीका
1.सबसे पहले एक सूती कपड़े में गाढ़ा दही डालकर उसका पानी निकाल दें। इसके लिए इसे छलनी में रखकर फ्रिज में कुछ घंटों या रातभर लटका सकती हैं। जब दही काफी गाढ़ा और क्रीमी हो जाए, तो इसे एक बाउल में निकाल लें।
2.अब गाढ़े दही में स्वादानुसार नमक और थोड़ी काली मिर्च मिलाएं। इसे अच्छी तरह फेंट लें, ताकि मिश्रण एकसार हो जाए। इसके बाद छोटे-छोटे हिस्से लेकर गोल बॉल्स बना लें। इन्हें कुछ देर फ्रिज में रख दें, ताकि ये अच्छी तरह सेट हो जाएं।
3 तरह से करें लेबनेह बॉल्स की कोटिंग
1. इसके लिए लहसुन की कलियों को हल्का रोस्ट करके बारीक काट लें। अब इसमें सूखा नारियल मिलाएं। तैयार लेबनेह बॉल्स को इस मिश्रण में अच्छी तरह रोल करें। इससे बॉल्स में लहसुन की खुशबू और नारियल का हल्का क्रंच आएगा।
2. अगर आपको हर्ब्स का फ्रेश स्वाद पसंद है, तो यह कोटिंग जरूर ट्राई करें। इसके लिए पुदीने और हरे धनिये को बारीक काट लें। अब दोनों को मिलाकर लेबनेह बॉल्स पर अच्छी तरह लपेट दें। इससे बॉल्स को ताजगी भरा स्वाद और खूबसूरत हरा रंग मिलेगा।|
3. देसी स्वाद पसंद करने वालों के लिए सेव वाली कोटिंग एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए बारीक सेव को एक प्लेट में फैलाएं और लेबनेह बॉल्स को इसमें अच्छी तरह रोल करें। सेव की कुरकुरी परत क्रीमी बॉल्स के स्वाद को और मजेदार बना देती है।

