‘वो हमारे दिलों में हमेशा रहेंगी’ – मां के निधन पर बोनी कपूर का भावुक बयान

punjabkesari.in Saturday, May 03, 2025 - 09:58 AM (IST)

नारी डेस्क:  मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार, 2 मई 2025 को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में 90 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। निर्मल कपूर लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज चल रहा था।

उनके निधन की खबर से कपूर परिवार और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। कई फिल्मी सितारे कपूर परिवार के घर पहुंचे और निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि दी। इस दुखद मौके पर बोनी कपूर ने एक भावुक बयान जारी किया, जिसे अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर और अन्य परिवार के सदस्यों ने भी अपने सोशल मीडिया पर साझा किया।

बोनी कपूर की ओर से जारी बयान में कहा गया -"2 मई 2025 को, हमारे प्यारे परिवार के बीच, मां का शांतिपूर्ण निधन हो गया। उन्होंने एक पूर्ण और आनंदमय जीवन जिया। उनके जाने से हम सभी बेहद दुखी हैं, लेकिन उन्होंने अपने पीछे बहुत सारी खुशहाल यादें छोड़ी हैं।"

बयान में आगे लिखा

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

"उन्होंने चार समर्पित बच्चे, प्यारी बहुएं, एक देखभाल करने वाला दामाद, ग्यारह पोते-पोतियां, चार परपोते-परपोतियां और अनमोल यादों की एक दुनिया छोड़ दी है। उनकी उदारता और प्यार ने हर उस इंसान को छुआ, जो उनके संपर्क में आया। वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी, उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।"

इस बयान के साथ कपूर परिवार के सभी सदस्यों के नाम भी जोड़े गए, जिनमें बोनी, अनिल, संजय, रीना, सुनीता, अर्जुन, अंशुला, जाह्नवी, खुशी, शनाया, सोनम, हर्षवर्धन, और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। अंत में एक उदासी जताने वाला इमोजी भी शेयर किया गया।

ये भी पढ़ें: शोक में डूबी बॉलीवुड फैमिली :अनन्या पांडे की नम आंखों ने सबको किया भावुक

फिल्म इंडस्ट्री की श्रद्धांजलि

निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड से कई नामचीन हस्तियां बोनी कपूर के घर पहुंचीं। जाह्नवी कपूर इस दौरान अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ दिखीं। कपूर परिवार के साथ कई अन्य सेलेब्रिटीज भी इस दुख की घड़ी में शामिल हुए और परिवार को ढांढस बंधाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

एक मां, एक दादी, एक विरासत

निर्मल कपूर भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन उन्होंने जो संस्कार और प्यार अपने बच्चों और परिवार को दिया, वो हमेशा सबके दिलों में जिंदा रहेगा। कपूर परिवार ने अपने बयान में साफ किया है कि उनकी यादें, उनका आशीर्वाद और उनकी मुस्कान हमेशा उनके साथ रहेगी।
 
 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static