छुट्टियों को मजा हो जाएगा दोगुना, इन Destination Places में बिताएं Vacations

punjabkesari.in Thursday, Sep 15, 2022 - 06:13 PM (IST)

घूमने के लिए अक्टूबर महीना भी बहुत ही अच्छा होता है। इस महीने में बारिश लगभग खत्म हो जाती है। गर्मी का कहर भी इस महीने तक तकरीबन खत्म हो जाता है। मौसम के लिहाज से अक्टूबर महीना एकदम परफेक्ट माना जाता है। इस महीने में फेस्टिवल्स का जोर भी काफी ज्यादा होता है। अगर आप भी अक्टूबर के महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह जगहें एकदम परफेक्ट रहेंगी। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

जीरो प्वाइंट

अरुणाचल प्रदेश में स्थित जीरो में आप इस बार के वेकेशन्स बिता सकते हैं। सुंदर-सुंदर पहाड़ और यहां की हरियाली आपका दिल जीत लेगी। यहां पर 29 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक हर साल एक फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाता है। इस फेस्टिवल को जीरो फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक कहते हैं। जीरो फेस्टिवल में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। ऐसे में आप अक्टूबर के महीने में इस जगह में घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

PunjabKesari

केरल 

आप केरल में भी अक्टूबर के महीने में जा सकते हैं। केरल का मौसम इस दौरान एकदम परफेक्ट होता है। इस शानदार मौसम में आप यहां पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। केरल की सुंदरता आपका दिल जीत लेगी। यहां की शांत प्राकृति का भी आप हिस्सा बन सकते हैं। 

PunjabKesari

मरखा वैली 

आप मरखा वैली में घूमने जा सकते हैं। लद्दाख में स्थित यह वैली दुनिया के मशहूर ट्रेक में से एक है। आप इस दौरान यहां के खूबसूरत नजारे, गांव, पहाड़ जैसी कई चीज देख पाएंगे। इस ट्रेक को लद्दाख का बहुत ही मुश्किल ट्रेक भी माना जाता है। यहां पर जाकर आप अलग तरह का अनुभव ले सकते हैं। 

PunjabKesari

वैली ऑफ फ्लावर 

आप उत्तराखंड के चमोली में स्थित वैली ऑफ फ्लावर की सैर कर सकते हैं। यह वैली 87 स्कॉयल किलोमीटर में फैली हुई है। यहां पर आपको कई तरह के अलग-अलग की प्रजातियां मिल जाएंगे। यदि आप प्रकृति से प्यार करते हैं तो यह जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इसकी खूबसूरती देखकर आपका वापिस आने का मन भी नहीं करेगा। 

PunjabKesari

शिलॉन्ग 

सितंबर के महीने में आप शिलॉन्ग भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां का शांत वातावरण और हरियाली आपका दिल मोह लेगी। हर साल शिलॉन्ग में ऑटम नाम के फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाता है। इस फेस्टिवल में गांव से लोग कई तरह का सामान बेचने के लिए भी आते हैं। इसके साथ ही यहां पर पतंग उड़ाने की प्रतियोगिता भी होती है। शिलॉन्ग में आप जाकर यहां के प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static