Tamannaah से ब्रेकअप के बाद पहली बार बोले Vijay Varma, कहा- ''रिश्तों को आइसक्रीम की तरह एंजॉय..''

punjabkesari.in Sunday, Mar 30, 2025 - 01:42 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया पिछले कुछ समय से अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय तक इस मामले में चुप्पी साधे रहने के बाद, हाल ही में विजय ने मुंबई में एक इवेंट के दौरान रिश्तों को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने अपने बयान में रिलेशनशिप्स को आइसक्रीम से तुलना करते हुए, रिश्तों में हर पहलू को अपनाने की बात कही।

रिलेशनशिप्स को आइसक्रीम से किया गया तुलना

विजय वर्मा ने अपने बयान में कहा, "जैसे आइसक्रीम के कई अलग-अलग फ्लेवर होते हैं, वैसे ही रिलेशनशिप में भी कई तरह के इमोशन्स होते हैं। हमें हर फ्लेवर को अपनाना और एन्जॉय करना चाहिए। अगर आप रिश्ते को आइसक्रीम की तरह एन्जॉय करेंगे, तो खुश रहेंगे।" विजय का यह बयान उनके और तमन्ना के ब्रेकअप के बाद का पहला रिएक्शन माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में अपने दिल का हाल बयां किया।

PunjabKesari

तीन साल तक डेट करने के बाद अलग हुए दोनों

खबरों के मुताबिक, तमन्ना और विजय ने लगभग 2-3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि, दोनों ने कभी भी सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते या ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,तमन्ना और विजय कुछ हफ्ते पहले अलग हो चुके हैं, लेकिन वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि दोनों अपने-अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं और अब अपनी प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त हैं।

लस्ट स्टोरी 2' के सेट पर हुई थी दोस्ती

तमन्ना और विजय की प्रेम कहानी की शुरुआत साल 2023 में 'लस्ट स्टोरी 2' के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों में दोस्ती हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई। इसके बाद, नए साल 2023 की पार्टी में दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। इसके बाद से दोनों कई बार पब्लिक इवेंट्स, फिल्म स्क्रीनिंग्स और डिनर डेट्स पर साथ नजर आए। कुछ समय बाद तमन्ना और विजय ने अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार भी कर लिया था।

PunjabKesari

ये भी पढ़े: समय रैना के बाद अब इस कॉमेडियन की बढ़ी मुश्किलें, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है Troll

2024 में तमन्ना ने रिश्ते पर लगाई थी मुहर

2024 में तमन्ना भाटिया ने पहली बार विजय के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी।
एक इंटरव्यू में उन्होंने विजय को अपना "हैप्पी प्लेस" बताया था। इसके बाद, विजय ने भी कई इंटरव्यूज में तमन्ना के लिए अपने प्यार का इज़हार किया था। दोनों के फैंस को भी उनकी जोड़ी काफी पसंद थी।

ब्रेकअप की वजह: शादी को लेकर था मतभेद?

हालांकि, दोनों ने अपने ब्रेकअप की असली वजह का खुलासा नहीं किया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि "तमन्ना शादी करना चाहती थीं, लेकिन विजय इसके लिए तैयार नहीं थे।" इस वजह से दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गईं।

PunjabKesari

रवीना टंडन की होली पार्टी में भी दोनों को अलग-अलग एन्जॉय करते हुए देखा गया था, जिससे उनके ब्रेकअप की खबरों को और हवा मिल गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static