शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री: ‘सुपरमैन’ फेम एक्ट्रेस का निधन, दोस्त ने बताई उनकी आखिरी इच्छा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 11:07 AM (IST)

 नारी डेस्क: ऑस्कर नॉमिनेटेड और ‘सुपरमैन’ (1978-80) फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस Valerie Perrine का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। वैलेरी पेरिन लंबे समय से पार्किंसंस रोग से जूझ रही थीं। उन्हें यह बीमारी 2015 में पता चली थी और इसके बाद से वह लगभग 15 साल तक इस रोग से लड़ती रहीं। उनका निधन बेवर्ली हिल्स, कैलिफ़ोर्निया में अपने घर पर हुआ।

वैलेरी की आखिरी इच्छा

वैलेरी की करीबी दोस्त Stacy Souther ने बताया कि वैलेरी एक बहादुर और टैलेंटेड कलाकार थीं, जिन्होंने अपनी बीमारी का सामना कभी शिकायत किए बिना किया। वह जीवन को पूरी तरह जिया करती थीं और दूसरों के लिए प्रेरणा थीं। स्टेसी ने खुलासा किया कि वैलेरी पेरिन की आखिरी इच्छा यह थी कि उन्हें फॉरेस्ट लॉन कब्रिस्तान में दफनाया जाए। उन्होंने अपने पोस्ट में लोगों से अनुरोध किया कि इस इच्छा को पूरा करने में मदद करें।

PunjabKesari

वैलेरी पेरिन कौन थीं?

वैलेरी पेरिन का जन्म Galveston में हुआ था। उनके पिता आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल थे और मां एक डांसर। वैलेरी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘Slaughterhouse-Five’ से की थी। उनको पहली बड़ी पहचान 1973 में ब्रूस जे. फ्रेडमैन के ड्रामा ‘Steambath’ में टीवी पर न्यूड सीन देने के बाद मिली। यह अमेरिकी टीवी पर ऐसा करने वाली पहली एक्ट्रेस थीं, जिससे उन्होंने सुर्खियां बटोरीं।

ये भी  पढ़ें: YouTuber Armaan Malik 5वीं बार बने पिता, शेयर की न्यू बॉर्न की तस्वीरें

PunjabKesari

करियर की बड़ी उपलब्धियां

वैलेरी की सबसे बड़ी सफलता फिल्म ‘Lenny’ से मिली। इस फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें 1975 में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया। इसके अलावा उन्हें कांस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला और बेस्ट डेब्यू के लिए BAFTA अवॉर्ड से भी नवाजा गया। वैलेरी पेरिन ने फिल्म और टीवी दोनों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस शोक में डूब गए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static