बालों से लेकर घर के कामों तक मददगार है कोका-कोला!

punjabkesari.in Wednesday, Feb 15, 2017 - 08:23 PM (IST)

ब्यूटीः सोफ्ट ड्रिंक में सबसे अधिक कोका-कोला को पसंद किया जाता है। लोग फास्ट फूड के साथ कोका-कोला पीते हैं। कोका-कोला के कई फायदे एेसे हैं जिसके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते। बालों से लेकर घर के कामों तक कोका कोला का इस्तेमाल किया जा सकता है। आज हम आपको इसके अनगिनत फायदो के बारे में बताएंगे।

1. नैचुरल कर्ल
कोका-कोला का इस्तेमाल बालों में कर्ल डालने के लिए भी किया जा सकता है। बालों को इससे गीला कर लें और 5-10 मिनट एेसे ही रहने दें। बाद में शैम्पू से धो लें।

2. च्यूइंग गम निकालने में मददगार
कई बार बालों में च्यूइंग गम लग जाती है जोकि बहुत कोशिश करने पर भी नहीं निकलती। कोका कोला से च्यूइंग गम को आसानी से निकाला जा सकता है। थोड़ी सी कोक को गम पर डालें और कुछ देर के लिए एेसे ही रहने दें। बाद में धीरे-धीरे से गम को निकालें। इस प्रक्रिया को करने में कुछ समय जरूर लगता है लेकिन बाल काटने की जरूरत नहीं पड़ती।

3. हेयर ब्लीचिंग
कई बार डाई करवाने पर बालों का रंग बहुत डार्क हो जाता है जो देखने में अच्छा नहीं लगता। एेसे में आप बालों को कोका-कोला से धोकर ब्लीच कर सकती है। 

4. कीट संरक्षण
भारत में किसान अपनी फसलों को कीडों से बचाने के लिए कोका-कोला का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके घर के गार्डन में कीडें-मकोड़े है तो कोका-कोला स्प्रे कर दें। इससे सारे कीड़े मकोड़े खत्म हो जाएगे।

5. दर्द को करें दूर
शरीर के किसी बाहरी हिस्से में कीड़ा काटने पर कॉटन को कोका-कोला में डुबोकर उस जगह पर लगाएं। इससे दर्द से राहत मिलती है। 

6. बाथरूम क्लीनर
कोका-कोला से आप टॉयलेट को भी साफ कर सकते है। टॉयलेट पर कोका-कोला का स्प्रे करें। रात भर एेसे ही रहने दें। सुबह पानी के साथ टॉयलेट को साफ करें। 

7. बर्तनों को करें साफ
कोका-कोला में मौजूद कैफीन और एसिड बर्तनों को चमकाने में मददगार है। स्पज की सहायता से बर्तनों को कोका-कोला लगाएं और कुछ समय के लिए इसे एेसे ही रहने दें। बाद में पानी से धो लें।

8. बदबू दूर करने में मददगार
कई बार चीजों से गंदी बदबू आने लगती है। एेसे में पानी में थोड़ी सी कोका-कोला मिलाकर उसमें धोएं। इससे बदबू दूर होगी। ध्यान रखें कि अगर आप कपड़ों की बदबू दूर करने के लिए कोका-कोला का इस्तेमाल कर रहे है तो कपड़ों को मशीन में न धोएं। 

9. सिक्कों को करें साफ
गंदे सिक्कों को साफ करने के लिए कोका-कोला का इस्तेमाल करें। कोका-कोला में कुछ देर सिक्कों को डाल कर रखें। बाद में पानी के साथ इसे धो लें। 

10. जंग 
लोहें की चीजों में अक्सर जंग लग जाता है। जंग को दूर करने के लिए कोका-कोला को यूज करें। स्पंज में थोड़ी सी कोका-कोला डालें और जंग वाली जगह पर रगडें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static