Urvashi Rautela के 276 करोड़ के दो मगरमच्छ...तोता बनकर खिलारे पंख, Limelight में 5 Cannes Look

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2024 - 03:17 PM (IST)

नारी डेस्क : दुनिया का सबसे बड़े फैशन शो में शामिल कांस फिल्म फेस्टिवल इस समय लाइमलाइट में छाया है। भारत से भी बहुत से सेलिब्रिटीज इस रेड कार्पेट इवेंट में शामिल होती हैं। बॉलीवुड की बात करें तो एश्वर्या, अदिति, उर्वशी दीपिका का तो लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। उर्वशी रौतेला इस बार कांस में अपना पूरा जलवा बिखेर रही हैं। पहले वो हॉट पिंक स्लिट गाउन में नजर आई, फिर रैड-स्किन कलर के गाउन में और दोनों ही बार उर्वशी प्यारी लग रही थी। दोनों ही गाउन की स्लीव रफ्फल और वाल्यूम रेट्रो स्टाइल में थी।

PunjabKesari

ग्लोइंग और ब्राइट मेकअप, खूबसूरत हैडबैंड उर्वशी पर सूट कर रहा था वैसे इन लुक्स के साथ उर्वशी का पिछली कांस लुक्स भी वायरल होने लगी है।

PunjabKesari

पिछली बार तो उर्वशी ने एक से बढ़ कर फैशन एक्सपेरीमेंट किए। कभी गले में क्रोको-डाइल पहना लिया तो कभी फैदर लगाकर तोता बनी तो कभी जलपरी बनकर आई थी। उनकी इस एनिमल थीम ड्रेसेज को लोगों ने पसंद भी किया और ट्रोल भी।

PunjabKesari

1. पिछली बार उर्वशी रौतेला ने पिंक कलर का टूले गाउन पहना था लेकिन उनकी ड्रेस से ज्यादा लोगों ने गले में पहना क्रोकोडाइल वाला नेकलेस देखा इन दो क्रोकोडाइल की कीमत 200 से 276 करोड़ रु. बताई जा रही है। उर्वशी के गले में पहने ये मगरमच्छ काफी दिन सुर्खियों बने रहे थे।
PunjabKesari


2. पिछली बार उर्वशी ने एक ग्रीन फैदर की ड्रेस पहनी थी। पूरी ड्रेस पर यहां तक की केप पर फैदर लगे थे। उर्वशी की इस ड्रेस को देखकर यूजर्स ने उन्हें तोता कहा तो किसी ने खूबसूरत मुर्गी का टैग दे दिया।

PunjabKesari

3. ऐश्वर्या की तरह उर्वशी ने भी लिपस्टिक एक्सपेरीमेंट किया। मरमेड स्टाइल गाउन के साथ उर्वशी ने पिकॉक ग्रीन कलर की लिपस्टिक लगाई थी। इतनी यूनिक और बोल्ड लिप-शेड देखकर सब हैरान रह गए। कइयों को उनका एक्सपेरीमेंट अच्छा लगा और कइयों को बिलकुल अजीब। वैसे उर्वशी एकदम जलपरी लग रही थी।

PunjabKesari

4. उर्वशी ने एक आरेंज कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। गाउन के वेस्ट की दोनों साइड पर फ्रील लगी थी। उर्वशी की ये लुक सबको पसंद आई थी हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें डॉल कहा। वहीं कुछ ने उन्होंने फिश कहा क्योंकि वह ग्लोइंग सी आरेंज फिश की तरह लग रही थी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static