यूरिन करते समय इन 7 गलतियों से बचें, रात में बार-बार पेशाब आना गंभीर बीमारी का संकेत

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2024 - 10:56 AM (IST)

नारी डेस्क: रात के समय बार-बार पेशाब आना कई लोगों के लिए एक आम समस्या बन चुकी है, लेकिन इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। यह स्थिति नोक्टुरिया कहलाती है, जो नींद में बाधा डालती है और शरीर की ओवरऑल हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। आइए जानते हैं कि रात में ज्यादा पेशाब आने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं और यूरिन करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए।

रात को बार-बार पेशाब आने के कारण

खराब लाइफस्टाइल: सोने से पहले अत्यधिक तरल पदार्थ जैसे शराब, चाय या कॉफी का सेवन करना रात में पेशाब की समस्या का प्रमुख कारण है। दिन के समय में पर्याप्त पानी पीना महत्वपूर्ण है, लेकिन शाम को अधिकतर तरल पदार्थों का सेवन करने से रात में बार-बार पेशाब आ सकता है। उम्र बढ़ना और हार्मोनल चेंज उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई शारीरिक परिवर्तन होते हैं, जो रात में पेशाब की समस्या को बढ़ा सकते हैं। हार्मोनल परिवर्तनों के कारण भी नोक्टुरिया की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: आसान तरीके से बेहतर करें मेटाबॉलिज्म अपनाएं ये 7 महत्वपूर्ण आदतें!

नोक्टुरिया क्या है?

नोक्टुरिया एक चिकित्सा स्थिति है जिसमें रात के समय अत्यधिक पेशाब आता है, जिससे व्यक्ति को नींद से बार-बार जागना पड़ता है। यह समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित कर सकती है, और यह उम्र के साथ बढ़ती जाती है। इसके कुछ कारणों में शामिल हैं:

1. किडनी में स्टोन
2. खराब खान-पान
3. गर्भावस्था
4. दिल की बीमारियां

PunjabKesari

यूरिन करते समय करने वाली गलतियां

पेशाब के तुरंत बाद पानी पीना, ऐसा करने से किडनी स्टोन होने की समस्या बढ़ सकती है। पेशाब को रोकना यह यूरिन एरिया में सूजन और इंफेक्शन का कारण बन सकता है। पेशाब और मल करते समय जोर लगाना कई अंगों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। पेशाब करने के बाद कुल्ला यह बार-बार पेशाब आने की समस्या को बढ़ा सकता है। सोने से पहले पेशाब करना सोने से पहले पेशाब करना आवश्यक है ताकि ब्लैडर भर न पाए। नहाने से पहले या बाद में पेशाब करना इससे पैरालाइज होने का खतरा बढ़ सकता है। बाहर का खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पीना इससे पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

PunjabKesari

रात में बार-बार पेशाब आना न केवल असुविधाजनक है, बल्कि यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है। इस स्थिति से निपटने के लिए अपने लाइफस्टाइल में सुधार करना और यूरिन करते समय सावधानी बरतना आवश्यक है। यदि समस्या बनी रहती है, तो एक चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है। अपनी स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और इन सरल टिप्स को अपनाकर बेहतर जीवनशैली की ओर कदम बढ़ाएं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static