वैशाख माह में करें ये उपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2024 - 04:32 PM (IST)

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल का दूसरा महीना वैशाख माना जाता है। इस महीने में जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा होती है। यह महीना भगवान विष्णु को खुश करने के लिए बेहद खास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि इस दौरान पूरे विधि-विधान के साथ विष्णु जी की पूजा की जाए तो व्यक्ति की सारे दुख कष्ट दूर होते हैं। इस बार वैशाख महीना 24 अप्रैल से शुरु हो चुका है और इसका समापन 23 मई को होगा। मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में यदि कुछ उपाय किया जाए तो सुख-समृद्धि मिलती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

देवी-देवता होंगे प्रसन्न 

मान्यताओं के अनुसार, वैशाख महीने में पड़ने वाली अक्षय तृतीया को कोई सोने या फिर चांदी की चीज खरीदनी चाहिए। माना जाता है कि इस दौरान सोना या फिर चांदी घर में लाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और देवी-देवता भी खुश होते हैं।  

PunjabKesari

हर मनोकामना होगी पूरी 

इस महीने में सोमवार को भगवान शिव का पूरे विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक करें। इसके बाद शिवजी को विशेष चीजें भोग के तौर पर अर्पित करें। इससे आपको धन-धान्य की प्राप्ति होगी और सारी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी। 

पाप होंगे खत्म 

सनातन धर्म में दान का खास महत्व बताया गया है। यदि आप पापों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो वैशाख महीने में अपनी श्रद्धा के अनुसार तिल, सत्तु, आम या कपड़े दान करें। इन चीजों को दान करने से आपके पाप दूर होंगे। 

PunjabKesari

जीवन में आएगी खुशियां 

इस महीने में बहुत गर्मी होती है ऐसे में गरीब लोगों को चप्पल या फिर छाते का दान करें। इसके अलावा पशु पक्षियों को खाने की चीजें और पीने के लिए जल भी दें। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से व्यक्ति की जिंदगी में खुशियां आती हैं। 

बीमारियां होगी दूर 

इस महीने में कांस्य के बर्तन में खाना खाने और खाट पर सोने से व्यक्ति की सारी बीमारियां खत्म होती हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static