बदबूदार पसीने से पाना है छुटकारा, नहाते समय करें ये काम; गर्मी में दिनभर रहेंगे फ्रेश

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 09:54 AM (IST)

नारी डेस्क: गर्मी का मौसम चल रहा है और तेज धूप लोगों के पसीने निकाल रही है। लेकिन बहुत से लोग है जिन्हें पसीना तो आता ही है, साथ में भयंकर बदबू भी आती है। जिसकी वजह से कई बार शर्मिंदगी महसूस होती है। पसीने की भयंकर बदबू का मुख्य कारण त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया का पसीने के साथ मिलना है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पसीने की बदबू नहीं होती, लेकिन जब त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया पसीने के साथ मिल जाते है तो बदबू आने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो हम आज आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताएंगे, जिन्हें अगर आप नहाते हुए अपनाएंगे तो आपकी ये समस्या खत्म हो जाएगी और आप दिनभर फ्रेश रहेंगे।

पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के आसान उपाय

1. गर्मियों में सिर्फ नहाना ही काफी नहीं होता, नहाते समय कुछ नुस्खे भी अपनाने जरूरी है। जैसे नहाने के पानी में फिटकरी का टुकड़ा, कुछ बूंदें टी ट्री ऑयल, या नींबू का रस मिलाकर नहाएं। एंटी-बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल भी पसीने की बदबू से निजात पाने का सबसे आसान तरीका है। नहाते समय एंटी-बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें ताकि आपकी स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया न रहे।

PunjabKesari

2. नीम के पानी से नहाने से भी पसीने की दुर्गंध कम हो सकती है। क्योंकि नीम में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ रखते हैं और बदबू पैदा करने वाले कीटाणुओं को खत्म करते हैं। आप नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें और फिर इसे ठंडा करके इससे नहाएं।

3. गर्मियों में दिन में दो बार नहाएं और एंटीबैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें। इससे आपके पसीने से जो बदबू आती है, उससे छुटकारा मिलेगा और आप फ्रेश रहेंगे।

4. गर्मी में खान-पान का भी पूरा ध्यान रखें। ज्यादा मसालेदार, लहसुन-प्याज और जंक फूड से बचें, क्योंकि ये पसीने की बदबू बढ़ा सकते हैं।

5. गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर के विषाक्त पदार्थ (Toxins) बाहर निकल सकें।

6. गर्मियों में टाइट कपड़े न पहनें, हल्के और सूती कपड़े ही चुनें। वहीं, पसीना सोखने के लिए अच्छे एंटीफंगल टेलकम पाउडर का उपयोग करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static