'नच बलिए' के पार्टनर को इन टीवी एक्ट्रेसेस ने बनाया 'हमसफर'

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2020 - 02:08 PM (IST)

छोटे पर्दे की कुछ जोड़ियां ऐसी हैं जो एक डांस रियलिटी शो के दौरान एक-दूसरे के इतने करीब आ गए कि उन्होंने अपने दिल की बात सबके सामने बयां कर दी। जी हां, हम बात कर रहे हैं सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' की। डांस पार्टनर बनकर आई जोड़यां इस शो के बाद एक-दूसरे के लाइफ पार्टनर बन गए।हम आपको टीवी की ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने शो नच बलिए के बाद अपने डांस पार्टनर से शादी कर ली...

भारती-हर्ष लिम्बाचिया

PunjabKesari

पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह ने नच बलिए 8वें सीजन में अपने पार्टनर हर्ष लिम्बाचिया के साथ पार्टिसिपेट किया था। शो के कुछ महीने बाद ही भारती ने दिसंबर 2017 में हर्ष के साथ गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग कर ली। हालांकि, भारती और हर्ष का अफेयर काफी पुराना था। शादी से पहले भारती और हर्ष ने लगभग 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया।

शेफाली जरीवाला-पराग त्यागी

'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला ने अपने पार्टनर पराग त्यागी के साथ नच बलिए सीजन 5 में हिस्सा लिया था। उन्होंने 2 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली।

सरगुन मेहता-रवि दुबे

रवि दुबे और सरगुन मेहता टीवी के फेवरेट कपल्स में शुमार हैं। दोनों नच बलिए 5 के पहले रनरअप रह चुके हैं। नच बलिए शो में रवि ने सरगुन को घुटनों के बल बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया था। जिसके बाद दोनों ने हिंदू रिती रिवाजों से शादी कर ली।

अदिति शिरवाइकर-मोहित मलिक 

अदिति ने 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' फेम एक्टर मोहित मलिक के साथ नच बलिए सीजन 4 में हिस्सा लिया था। शो के बाद मोहित ने अदिति को शादी के लिए प्रपोज किया और दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।

कश्मीरा शाह-कृष्णा अभिषेक

PunjabKesari

कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक ने अपनी लेडी लव कश्मीरा शाह के साथ नच बलिए सीजन 6 में हिस्सा लिया था। शो के बाद दोनों ने फैमिली और परिवार की मौजूदगी में सीक्रेट वेडिंग की। शादी के दो साल बाद इस कपल ने अपनी शादी की खबर को पब्लिक किया था। 

आश्का गोराडिया-ब्रेंट ग्लोब 

नागिन फेम एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने अपने पार्टनर ब्रेंट ग्लोब के साथ नच बलिए सीजन 8 में हिस्सा लिया था। शो खत्म होने के बाद आशका और ब्रेंट ने हिंदू और क्रिश्चियन रिती रिवाजों के साथ शादी कर ली थी।

संजीदा शेख-आमिर अली

PunjabKesari

संजीदा शेख ने अपने पार्टनरआमिर अली के साथ नच बलिए सीजन 3 में हिस्सा लिया था। उन्होंने इस सीजन की ट्राफी अपने नाम की थी। शो के दौरान आमिर ने भी संजीदा को शादी के लिए प्रपोज किया था। शो के कुछ साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि उनके रिश्ते में अब खटास आ गई है।

दलजीत कौर- शालीन भनोट

शालीन और दलजीत ने ‘नच बलिए’ सीजन 4 का खिताब अपने नाम किया था। शो जीतने के बाद ही इस कपल ने एक दूसरे से शादी कर ली। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा देर तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए। 

प्यार का रिश्ता बेहद नाजुक होता है। ये रिश्ता दोनें कपल्स की अंडरस्टैंडिंग पर टिका होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static