बॉयल करते समय नहीं चिपकेंगे न्यूडल्स, ट्राई करें ये Easy हैक्स

punjabkesari.in Tuesday, Jul 05, 2022 - 04:35 PM (IST)

बाजारी चीजें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं, ऐसे में कई महिलाएं बाजार जैसा स्वाद लेने के लिए घर पर ही कई चीजें बनाती हैं। जैसे न्यूडल्स, समोसे, बर्गर, टिक्की इत्यादि। लेकिन अगर इतनी मेहनत करने के बाद भी स्वाद अच्छा न आए तो मन खराब हो जाता है। न्यूडल्स बनाते समय कई बार चिपक जाते हैं। बनाते समय भी अगर आपके वो स्टिकी न बनें तो खाने में  स्वाद अच्छा नहीं आता। आप न्यूडल्स को स्टिकी बनाने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में... 

न्यूडल्स न तोड़े 

आप न्यूडल्स को कभी भी उबालने से पहले उसे तोड़ते हैं और फिर बर्तन में डालकर उबालते हैं। लेकिन आप न्यूडल्स तोड़ कर बर्तन में न डालें। यदि आप न्यूडल्स को तोड़कर डालेंगे तो वह जल्दी बॉयल हो जाएंगे और चिपचिपी भी होंगे। इसलिए आप उन्हें तोड़कर बिल्कुल भी न बनाएं। 

PunjabKesari

पानी में मिलाएं तेल और नमक 

आप न्यूडल्स बनाने के लिए पानी में डालने से पहले पानी में नमक और तेल मिला दें। यदि आप 4 लोगों के लिए न्यूडल्स बना रही हैं तो बर्तन में 6 गिलास पानी उबालें और उसमें नमक और तेल भी जरुर मिलाएं। इससे न्यूडल्स चिपकेंगे नहीं और खाने में भी स्वाद लगेंगे। 

PunjabKesari

पूरा न उबालें 

न्यूडल्स को आप कभी भी पूरी तरह से न उबालें। आप सिर्फ न्यूड्ल को 70 प्रतिशत तक ही बॉयल करें। इसके अलावा आप 3 मिनट तक भी न्यूडल्स को उबाल सकते हैं। न्यूडल्स उबालने के बाद आप गैस बंद कर दें, क्योंकि न्यूडल्स बनने के बाद भी पकते रहते हैं। 

PunjabKesari

पानी से जल्दी निकाल लें 

जब न्यूडल्स अच्छे से उबल जाएं तो उन्हें पानी से निकालकर किसी छलनी में निकाल लें। आप उसे फैलाकर अच्छे से हवा लगने दें। इससे भी न्यूडल्स आपस में चिपकेंगे नहीं और आपके न्यूडल्स खिले-खिले बनेंगे। 

ठंडा कर लें 

न्यूडल्स छानने के बाद आप उसे अच्छे से ठंडा होने दें। इसके बाद पानी से धोएं और दूसरे बर्तन में निकाल लें। जैसे आपको ऊपर बताया थोड़ी देर के लिए न्यूडल्स को हवा लगने दें। बस, इस बात का ध्यान रखें कि न्यूडल्स टूटे नहीं। 

PunjabKesari

ठंडा करते समय लगाएं तेल 

जब आप न्यूडल्स को उबाल लें। उसके बाद उसे ठंडा करें। ठंडा करते समय अपने हाथों में तेल लगा लें। इससे न्यूडल्स आपस में चिपकेंगे नहीं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static