नोरा फतेही जैसा बनाने के लिए पति ने जारी किया वर्कआउट करने का फरमान, बेस्ट फिगर के लिए पत्नी को रखता था भूखा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 20, 2025 - 01:28 PM (IST)

नारी डेस्क: हर पति चाहता है कि उसकी पत्नी सबसे खूबसूरत दिखे, पर एक शख्स पर अपनी बीवी को नोरा फतेही जैसा बनाने का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने एक फरमान ही जारी कर दिया। इतना ही नहीं इस शख्स ने तो बॉडी फिट रखने के लिए पत्नी का गर्भपात तक करवाने की कोशिश की। इस प्रताड़ना से तंग आकर  महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त यसे सख्त कदम उठाने की मांग की। 
 

यह भी पढ़ें: महिला के आंसू देखकर ससुराल वालों पर दहेज का मामला नहीं थोप सकते
 

यह मामला है उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का।   मुरादनगर की रहने वाली युवती की शादी इसी साल मार्च में  एक फिजिकल एजुकेशन टीचर से हुई थी। युवती का दावा है कि उसके पिता ने उसे 24 लाख रुपये की महिंद्रा स्कॉर्पियो, लाखों रुपये की नकदी और जेवरात गिफ्ट किए थे। शादी में 75 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद उसे तंग किया जाता था। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति रोज उसकी बॉडी को लेकर ताने मारता था। 
 

यह भी पढ़ें: क्या कुत्तों के कारण दिल्ली की सीएम पर हुआ हमला?


महिला का कहना है कि मेरे पति को मेरी कद-काठी से इतनी नफरत थी कि वो मुझे रोजाना ताने मारता था। वह कहता था कि शादी करके उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। वह कहता था कि उसे नोरा फतेही जैसी कोई खूबसूरत लड़की मिल सकती थी। इतना ही नहीं जब वी गर्भवती हुई तो पति ने धोखे से उसे ऐसी गोली खिला दी जिससे उसका बच्चा मर गया। नोरा फतेही जैसा फिगर बनाने के लिए वह उसे रोजाना   तीन घंटे वर्कआउट करने को कहता था। अगर वह किसी दिन कम एक्सरसाइज़ करती, तो उसे खाना नहीं दिया जाता था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static