दही हो गया खट्टा तो ऐसे करें Reuse, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

punjabkesari.in Tuesday, Jan 04, 2022 - 01:51 PM (IST)

दही प्रोटीन, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम आदि पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह प्रोबायोटिक्स का एक समृद्ध स्त्रोत होता है। इसका सेवन करने से हड्डियों में मजबूती आने के साथ इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। मगर अक्सर कुछ दिनों तक घर पर पड़ा दही खट्टा हो जाता है। वैसे तो दही खट्टा होने पर महिलाएं इसे फेंकने की जगह बालों पर स्किन पर इस्तेमाल कर लेती हैं। मगर आप चाहें तो इसे खाने में भी अलग-अलग तरीकों से शामिल कर सकती हैं। चलिए जानते हैं खट्टी दही को खाने में शामिल करने के कुछ कारगर उपाय...

भटूरे में डालें

आप खट्टी दही को फेंकने की जगह पर इसे भटूरे के डो में मिला सकती है। इसके लिए भटूरे का आटा गूंदते समय इसमें 1/2 कटोरी खट्टी दही मिला दें। इससे आपके भटूरे फुले हुए और टेस्टी बनेंगे।

PunjabKesari

ढोकला में मिलाएं

अक्सर ढोकला घर पर बनाने पर वह फूलता नहीं है। ऐसे में आप इस परेशानी से बचने के लिए ढोकले के बैटर तैयार करने के लिए 2:1 रेशियों के मुताबिक इसमें दही और बेसन मिलाएं। बाद में स्वाद अनुसार नमक मिलाकर ढोकला बनाएं। इससे आपका ढोकला अच्छे से फुलने के साथ अलग व बढ़िया फ्लेवर देगा।

चटनी में मिक्स करें

लोग भोजन दौरान चटकी का सेवन भी करते हैं। ऐसे में आप घर पर पड़ी खट्टी दही से चटनी तैयार कर सकती है। इसके लिए लहसुन-मिर्च का पेस्ट बनाकर उसमें खट्टी दही को मिलाएं। इसके बाद इसमें स्वाद अनुसार नमक मिलाकर खाने का मजा लें। मगर इस बात का ध्यान रखें कि दही ना ही ज्यादा गाढ़ा और ना ही पतला हो।

डोसा

अगर आप घर डोसा बनाती हैं तो इसके बैटर में खट्टी दही मिला सकती है। इसके लिए चावल को पानी से धोकर इसमें दही मिलाएं। इसके बाद इसमें मेथी दाना मिलाकर करीब 3 घंटे के लिए अलग रख दें। बाद में इसका पेस्ट बनाकर थोड़ा सा दही मिलाकर घोल को अच्छे से फेंटकर डोसा बनाएं। इससे आपका डोसा पहले से ज्यादा टेस्टी और क्रिस्पी बनेगा।

PunjabKesari

चीला

बेसन का चीला लोग काफी खाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही यह मिनटों में तैयार होने वाली हेल्दी डिश है। आमतौर पर इसे बेसन, सूजी और सब्जियों में पानी मिलाकर बनाया जाता है। मगर आप इसमें पानी की जगह या इसके साथ खट्टी दही मिला सकती है। इससे आपका चीला और भी टेस्टी, क्रिस्पी व हेल्दी बनेगा।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static