ससुराल में है पहली रसोई तो बनाएं रवा केसरी, खाने वाले हो जाएंगे आपकी Cooking के दिवाने
punjabkesari.in Monday, Feb 27, 2023 - 03:25 PM (IST)

रवा केसरी एक ऐसी डिश है जो ज्यादातर रेस्तरां के मेन्यु में आपको मिल जाएगा। खासकर ये डिश साउड इंडियन मेन्यु में होती ही है। इसका टेस्ट लाजवाब होता है। साथ ही देखने में ये शानदार लगती है, ऐसे में इसे देखते ही आपका भी खाने का मन करने लगेगा। अगर हाल ही में आपकी शादी हुई है या फिर जल्द होने वाली है तो अपने ससुराल वालों को इम्प्रेस करने के लिए आप ये डिश बना सकती हैं। जानिए रवा केसरी की आसान रेसिपी...
रवा केसरी बनाने के लिए आपको चाहिए...
रवा
घी
मेवा (काजू, पिस्ता, बादाम और किश्मिश)
शक्कर
केसर
फूड कलर (ऑरेंज)
इलायची पाउडर
कैसे बनाएं
1. इससे बनाने के लिए सबसे पहले काजू, पिस्ता और बादाम को घी में तल लें।
2. इसे निकालने के बाद इसी घी में किशमिश भी तल लें।
3. अब सेम कढ़ाई में दोबारा घी में डालें और रवा को रोस्ट कर लें।
4. अच्छे से रोस्ट हो जाने के बाद एक कढ़ाई में पानी गर्म करें और फिर इसमें फूड कलर और घी मिलाएं।
5.जब इस पानी में उबाल आ जाए तो इसमें भूना हुआ रवा डाल दें।
6. इसे मीडियम आंच पर अच्छे से चलाते हुए पकाएं।
7. इस दौरान ध्यान रखें कि इसमें घुटले ना हों।
8. जब ये सुख जाए तो इसमें शक्कर मिलाएं और थोड़ी देर पकने दें।
9.अब रवा में घी और केसर का पानी डालें।
10. अच्छे से मिक्स करने के बाद इलायची पाउडर और मेवा डालें।
11. अंत में एक चम्मच घी। रवा केसरी तैयार है।
12. कुछ बारीक कटे मेवा से गार्निश करें और फिर सर्व करें।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Jyeshtha Gauri: हर परेशानी से छुटकारा चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त में करें ज्येष्ठा गौरी की पूजा

Mahalaxmi Vrat: जानें, कब से शुरू होंगे दुख और दरिद्रता का नाश करने वाले महालक्ष्मी व्रत

इस दिन शुरु हो रहे हैं महालक्ष्मी व्रत, 16 दिन तक भक्तों पर कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी

Radha Ashtami पर कर लें ये 4 अचूक उपाय, नौकरी के साथ प्रेम संबंध में भी मिलेगी सफलता