छोटे से कमरे से स्टार बने Mr Faisu का मुंबई में आलीशान घर देख रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 06:34 PM (IST)

नारी डेस्क : सोशल मीडिया स्टार और एक्टर फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू का सफर संघर्ष से सफलता तक की मिसाल है। मुंबई के बहरामपाड़ा की तंग गलियों के एक छोटे से कमरे से निकलकर आज उन्होंने एक शानदार और लग्जरी घर बना लिया है। हाल ही में सामने आए उनके घर के वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

PunjabKesari

छोटे घर से बड़े सपनों तक का सफर

फैसल शेख ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि उनका पूरा परिवार पहले 10x12 के छोटे से कमरे में रहता था, जिसमें किचन और वॉशरूम भी शामिल था। आज उनका नया घर इतना बड़ा और भव्य है कि सिर्फ स्टोरेज रूम ही उनके पुराने घर जितना बड़ा है।

PunjabKesari

एंट्रेंस से ही दिखता है लग्जरी टच

फैसू का घर एक मॉर्डन मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग में स्थित है, जिसका एंट्रेंस बेहद आकर्षक है। चमकदार सफेद मार्बल फ्लोर, स्टाइलिश लाइटिंग और लकड़ी का काम घर में कदम रखते ही लग्जरी एहसास देता है।

PunjabKesari

लिविंग एरिया में मॉर्डन और क्लासी डिजाइन

घर का लिविंग एरिया सफेद और भूरे रंग के खूबसूरत कॉम्बिनेशन में डिजाइन किया गया है, जो इसे एक मॉर्डन और एलिगेंट लुक देता है। दीवारों पर इटैलियन मार्बल का काम किया गया है, वहीं आरामदायक डिजाइनर सोफे इस स्पेस को और भी आकर्षक बनाते हैं। कमरे में लगा गोल्डन कैलिग्राफी आर्टपीस इसकी खूबसूरती को खास बनाता है। साथ ही, बड़ी कांच की खिड़कियां और स्लाइडिंग दरवाजे भरपूर प्राकृतिक रोशनी को अंदर लाते हैं, जिससे पूरा एरिया खुला, ब्राइट और बेहद शानदार नजर आता है।

PunjabKesari

डाइनिंग एरिया में दिखी एलिगेंस

डाइनिंग एरिया में सफेद और गहरे भूरे रंग की टेबल-कुर्सियां, रोज गोल्ड फिनिश और कस्टमाइज्ड शीशा इसे प्रीमियम लुक देते हैं। साथ ही कांच की डिजाइनर अलमारी और टेक्सचर्ड दीवार इस स्पेस को खास बनाती है। फैसू का बेडरूम सादगी और मॉर्डन डिजाइन का बेहतरीन उदाहरण है। न्यूट्रल टोन, सॉफ्ट पैनल वाली दीवार और बड़ी खिड़की कमरे को आरामदायक और स्टाइलिश बनाती है।

PunjabKesari

स्टाइलिश वॉर्डरोब बना आकर्षण का केंद्र

बेडरूम में बना ग्लास-डोर वॉर्डरोब खास आकर्षण का केंद्र है, जिसमें ट्रॉफियां, घड़ियां और परफ्यूम्स को बेहद सलीके से सजाया गया है। दीवार पर लगा कस्टमाइज्ड टेढ़ा-मेढ़ा शीशा कमरे को यूनिक और मॉर्डन टच देता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static