प्रेगनेंसी में हैं दाग-धब्बों से परेशान तो इस तरह करें अपनी स्किन की देखभाल

punjabkesari.in Thursday, Oct 27, 2022 - 04:03 PM (IST)

माँ बनने का सुख हर औरत को भाता है। लेकिन प्रेगनेंसी में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से होने वाली दिक्कतें कई बार महिलाओं को परेशान करती हैं। शरीर में होने वाले बदलाव के साथ ही बहुत सारी महिलाओं को स्किन से जुड़ी परेशानी भी हो जाती है। जिसमें पिग्मेंटेशन से लेकर स्किन की डलनेस और शरीर पर पड़ने वाले स्ट्रेच मार्क्स भी शामिल हैं। तो चलिए जानें महिलाओं को गर्भावस्था में किस तरह की स्किन से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं।

पिंपल 

प्रेग्नेंसी के दौरान पिंपल और दाने होना आम बात है। इससे छुटकारा पाने के लिए चेहरे को रोजाना दो से तीन बार धोएं। इसके साथ ही दानों और पिंपल को नाखून से निकालने का प्रयत्न न करें क्योंकि ऐसा करने से त्वचा पर निशान रह जाता है जो देखने में खराब लगता है।

हाइपरपिग्मेंटेशन

गर्भावस्था के नौ महीने में अक्सर ये समस्या महिलाओं के साथ होती है। त्वचा पर गहरे काले धब्बे पड़ जाते हैं। जिनका कारण होता है त्वचा में मेलानिन के प्राकृतिक रूप से बढ़ना। महिलाएं इस तरह की समस्या से निजात पाना चाहती हैं तो चेहरे को धोने के लिए हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में होने वाले काले धब्बों के लिए जरूरी है कि हल्के और कॉटन के कपड़ों को पहनें, जिससे त्वचा सांस ले सके।

PunjabKesari

स्ट्रेच मार्क्स

स्ट्रेच मार्क्स ये सबसे कॉमन प्रॉब्लम है जो अमूमन हर गर्भवती झेलती है। पेट पर हल्की लाल-नीली और सफेद धारियां बहुत बुरी लगती हैं। ये मार्क्स इतने जिद्दी होते हैं कि जल्दी जाते नहीं।इनसे छुटकारा पाने के लिए करें ये दिन में 2 से 3 बार उन हिस्सों पर कोको ऑयल लगाएं। इसके अलावा बाजार में भी कई तरह के ऑयल मिल जाते हैं जिनके प्रेग्नेंसी के दौरान और उसके बाद भी रोजाना प्रयोग से ये मार्क्स हलके हो जाते हैं।

PunjabKesari

झाईयां 

प्रेग्नेंसी में बहुत सारी महिलाओं को चेहरे और गर्दन के आसपास के हिस्सों में झाईयां पड़ जाती हैं। जिसमें त्वचा पर गहरे भूरे रंग के धब्बे दिखने लगते हैं। ये धब्बे बच्चे के जन्म के बाद हल्के हो जाते हैं लेकिन इन धब्बों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकि सूर्य की किरणों से ये और गाढ़े हो जाते हैं। इन धब्बों का रंग गहरा न हो इसलिए सनस्क्रीन लोशन लगाना न भूलें।


मस्सों का निकलना

बहुत सारी महिलाओं के हार्मोन के कारण चेहरे, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में मस्से निकल आते हैं। हालांकि ये मस्से नुकसानदायक नहीं होते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static