Tik Tok पर 10 करोड़ फॉलोवर्स करने वाली पहली स्टार, जानिए कौन है चार्ली डीएमेलियो

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2020 - 12:27 PM (IST)

भले ही भारत में टिकटॉक बैन हो गया हो लेकिन दूसरी कंट्री में लोग अभी भी इस एप पर वीडियो बना रहे हैं। ऐसे कई पॉपुलर क्रिएटर हैं जिन्होने अपनी पहचान टिक टॉक की वीडियो से बनाई। उन्हीं में एक नाम अब चार्ली डीएमेलियो (Charli D’amelio) का भी शामिल हो गया है, जिन्होंने महज 16 साल की उम्र में अपना नाम दुनियाभर में फेमस कर लिया है।

PunjabKesari

Tik Tok पर 10 करोड़ फॉलोवर्स करने वाली पहली स्टार

16 साल की चार्ली डीएमेलियो अमेरिका के रहने वाली है और हाल ही में टिक टॉक पर उनके 10 करोड़ फॉलोवर्स हो गए हैं। वह पहली ऐसी टिक टॉक स्टार बन गई है, जिनके फॉलोवर्स 10 करोड़ से ज्यादा है। चार्ली ने करीब डेढ़ साल पहले अपना टिकटॉक अकाउंट बनाया था, जिसपर वह अपने डांस के साथ लिप सिंक वीडियो भी शेयर करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by charli d’amelio (@charlidamelio)

ट्वीट कर जताई खुशी

चार्ली ने एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, "मुझे 10 करोड़ लोग सपोर्ट कर रहे हैं!! मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि यह सच है।" अपने डांस मूव्स के लिए फेमस चार्ली की पॉपुलैरिटी इस कद्र बढ़ी कि महज कम समय में उनके करोड़ों फॉलोवर्स हो गए।

PunjabKesari

द हाइप हाउस की रह चुकी हैं सदस्य

बता दें कि चार्ली 'द हाइप हाउस' की सदस्य भी रह चुकी हैं और कई फेमस टिक टॉकर्स के साथ अपनी वीडियो बनाकर अपलोड कर चुकी हैं।

PunjabKesari

हॉलीवुड डांसर बनना चाहती हैं चार्ली

सोशल मीडिया स्टार चार्ली फ्यूचर में हॉलीवुड में डांसर बनना चाहती हैं। यही नहीं, मैक्सिमो रिवानो और चेस हडसन जैसे कई फेमस सितारें उनके अच्छे दोस्त भी हैं। वह अक्सर उनके साथ अपनी वीडियो बनाकर भी शेयर करती रहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by charli d’amelio (@charlidamelio)

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static