मेगास्टार अमिताभ बच्चन की तरह रहना है फिट और फाइन, तो आज ही अपना लें ये आदतें

punjabkesari.in Friday, Oct 11, 2024 - 03:27 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज 82 साल के हो गए हैं, लेकिन इस महान भारतीय अभिनेता के लिए उम्र सिर्फ़ एक संख्या ही है। वे अपनी लंबी उम्र, ऊर्जा और फिटनेस के प्रति प्रतिबद्धता के लिए कई लोगों के लिए प्रेरणा रहे हैं।  बिग बी ने अपनी जिंदगी में कई कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ाई लड़ी है, लेकिन इसके बावजूद उनकी  फिटनेस और ऊर्जा में कभी काेई कमी नहीं दिखाई देती।  वे अपनी सेहत और फिटनेस को बनाए रखने के लिए कुछ खास आदतों का पालन करते हैं। चलिए जानते हैं आज उसके बारे में 

PunjabKesari
अमिताभ बच्चन की फिटनेस का रहस्य

नियमित व्यायाम

अमिताभ बच्चन नियमित रूप से व्यायाम करते हैं। उनकी फिटनेस रूटीन में हल्के कार्डियो एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग शामिल होते हैं। वे जिम में भारी वर्कआउट नहीं करते, लेकिन नियमित वॉक और हल्के फिजिकल एक्टिविटीज से खुद को सक्रिय रखते हैं। उनके लिए मॉर्निंग वॉक और घर के अंदर स्ट्रेचिंग एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो उन्हें दिनभर की शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।

संतुलित आहार
 

अमिताभ बच्चन शाकाहारी हैं और वे स्वस्थ और संतुलित आहार पर विशेष ध्यान देते हैं। उनका आहार पोषण से भरपूर होता है, जिसमें ताजे फल, सब्जियां, और हल्का भोजन शामिल होता है।  फास्ट फूड, जंक फूड और तली-भुनी चीज़ों से दूर रहते हैं। इसके साथ ही, वे समय पर भोजन करने का विशेष ख्याल रखते हैं।
   

PunjabKesari
पानी का महत्व

बच्चन साहब दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं। शरीर को हाइड्रेटेड रखना उनके फिटनेस रूटीन का अहम हिस्सा है। पानी न केवल शरीर को साफ रखता है, बल्कि ऊर्जा को बनाए रखने में भी मदद करता है।

 

अनुशासन और नियमितता

उनके फिटनेस का सबसे बड़ा कारण उनका अनुशासन है। वे हमेशा समय पर सोते और उठते हैं, और अपने दिन की शुरुआत अच्छे से करते हैं। नियमितता उनके जीवन का हिस्सा है, जो उनकी सेहत को बनाए रखने में मदद करता है। वे अपनी नींद को भी प्राथमिकता देते हैं। नींद पूरी करने से शरीर को आराम मिलता है और दिनभर की थकावट दूर होती है। यही वजह है कि वे ताजगी के साथ अपने काम को अंजाम देते हैं।
   
ध्यान और मानसिक शांति

मानसिक शांति और ध्यान भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। वे अपनी मानसिक सेहत पर भी ध्यान देते हैं, जिससे उनका मानसिक संतुलन बना रहता है और वे तनावमुक्त रहते हैं। यह मानसिक ध्यान उन्हें जीवन में शांति और सुकून बनाए रखने में मदद करता है, जो उनके फिटनेस का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है।

PunjabKesari

नशे से दूरी

अमिताभ बच्चन ने शराब और धूम्रपान से हमेशा दूरी बनाई है। नशा शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, और इसे त्यागकर वे स्वस्थ जीवन जीने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।अमिताभ बच्चन की फिटनेस का राज़ उनके अनुशासन, स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और सकारात्मक जीवनशैली में छुपा है।

मिठाइयों से दूर

 अमिताभ बच्चन मिठाइयों से दूर रहते हैं, वह चॉकलेट और पेस्ट्री से भी परहेज रखते हैं। दरअसल इन चीजों में बहुत अधिक मात्रा में सैचुरेटेड फैट और कैलोरी होती है जो सेहत को नुकसान पहुचाती है। इसके अलावा वह चाय और कॉफी पीना भी बिल्कुल पसंद नहीं करते। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static