सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही फंदे पर लटका मिला था यह हीरो, गर्लफ्रेंड को काटनी पड़ी थी सजा
punjabkesari.in Friday, May 23, 2025 - 12:39 PM (IST)

नारी डेस्क: साल 2020 में जब देश कोरोना से जंग लड़ रहा था तब एक ऐसी खबर आई थी जिसे सुन लाखों लोग रो पड़े थे। 14 जून, 2020 को सभी के चहते एक्टर सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा में अपने घर पर रहस्यमयी तरीके से मृत पाए गए थे। उनकी मौत की खबर ने तहलका मचा दिया था, भले ही सुशांत ने सुसाइड किया था लेकिन उनकी मौत का जिम्मेदार उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवती को माना गया था। रिया चक्रवती को इसके चलते जेल भी जाना पड़ा आज हम एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सुशांत की तरह ही खुद को खत्म कर दिया था।
हम बात कर रहे हैं भारतीय फिल्म अभिनेता कुणाल सिंह की जिन्होंने वर्ष 1999 में रिलीज हुई तमिल फिल्म"कादलर दिनाम" (Kadhalar Dhinam) से खास पहचान बनाई थी। यह फिल्म हिन्दी में भी डब हुई थी "दिल ही दिल में"। इस फिल्म में सोनाली बेंद्रे और उनकी लव स्टाेरी को बेहद पसंद किया गया था। उस समय कुणाल सिंह के लुक्स और अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी।
7 फरवरी 2008 को कुणाल जुहू स्थित एक अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया था। शुरुआत में पुलिस ने इसे आत्महत्या माना, लेकिन परिवार वालों और कई दोस्तों को शक था कि यह सुसाइड नहीं, बल्कि मर्डर था। उनके पिता ने यह भी दावा किया कि कुणाल डिप्रेशन में नहीं थे और आत्महत्या नहीं कर सकते। बताया जाता है कि घटना के समय उनके साथ अभिनेत्री लवलीन मौजूद थीं। लवलीन पर शक जताया गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था। बाद में सबूतों के अभाव में उन्हें बेल मिल गई और मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
अभिनेता कुणाल सिंह की मृत्यु को भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह एक "सस्पिशियस डेथ" के रूप में देखा गया था। दोनों की मौत फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष के दौर में हुई। दोनों ही मामलों में शुरुआत में आत्महत्या बताया गया लेकिन बाद में हत्या की आशंका उठी। दोनों कलाकार प्रतिभाशाली थे, लेकिन बॉलीवुड में स्थिर करियर नहीं बना पाए थे।दोनों मामलों में CBI जांच की मांग हुई थी, और फैन्स ने सोशल मीडिया पर न्याय की अपील की थी।