करवाचौथ पर अपनी सास को दें ये गिफ्ट, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास

punjabkesari.in Wednesday, Oct 12, 2022 - 05:44 PM (IST)

करवाचौथ का त्योहार सिर्फ पति-पत्नी के साथ-साथ पूरे परिवार के लिए बहुत ही खास होता हैं। क्योंकि करवाचौथ पर सास अपनी बहू को सरगी देती है। इस सरगी का सेवन बहु सूर्योदय से पहले ही खाई जाती है। अगर सास न हो ननद या जेठानी भी सरगी दे सकते हैं। सरगी में फल, मिठाई, मठरी आदि चीजें सेवन कर सकती हैं। करवाचौथ पर बहुएं भी अपनी सास को गिफ्ट देती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप क्या-क्या चीजें आप अपनी सास को दे सकती हैं...

सुहाग का सामान 

सुहाग का सामान भी आप करवाचौथ पर अपनी सास को दे सकती हैं। आप अपनी सास को सुहाग का सामान सिंदूर, बिंदी, लिपस्टिक, काजल और मेहंदी गिफ्ट लेती हैं। 

PunjabKesari

सिंदूर 

आप सिंदूर अपनी सास को दे सकती है। सिंदूर को सुहागिन की निशानी माना जाता है। सुहाग के सामान में आप सिंदूर को शामिल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

बिंदी 

बिंदी आप अपनी सास को गिफ्ट में दे सकती हैं। बिंदी भी सुहाग की निशानी मानी जाती है। करवाचौथ के सामान में आप बिंदी को जोड़ सकती हैं। 

PunjabKesari

गोल्ड की कोई चीज 

अगर आपका बजट है तो आप कोई गोल्ड की चीज भी अपनी सास को दे सकती हैं। इस करवाचौथ पर आप सोने की चैन या अंगूठी बनवाकर भी अपनी सास को दे सकती हैं। 

साड़ी या सूट 

आप साड़ी या सूट भी अपनी सास को गिफ्ट के रुप में दे सकती हैं। ज्यादातर महिलाएं साड़ी ही पहनती हैं इसलिए आप उन्हें साड़ी भेंट कर सकती हैं। 

PunjabKesari

बिछुआ

बिछुआ भी आप अपनी सास को गिफ्ट कर सकती है। चांदी का बिछुआ आप अपनी सास को दे सकती हैं। 

चूड़ियां

करवाचौथ के सामान में आप चूड़ियां भी जरुर शामिल करें। कांच की चूड़ियां या कड़े आप अपनी सास को दे सकते हैं। श्रृंगार के सामान में चूड़ी देना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static